{"_id":"6939c21064f092da2d07cfd4","slug":"blos-are-busy-filling-in-the-remaining-census-forms-with-9995-of-the-work-completed-kanpur-news-c-220-1-akb1002-135206-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: छूटे गणना प्रपत्र भरने में जुटे रहे बीएलओ, 99.95 फीसदी काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: छूटे गणना प्रपत्र भरने में जुटे रहे बीएलओ, 99.95 फीसदी काम पूरा
Thu, 11 Dec 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। एसआईआर में गणना प्रपत्र डिजिटाइजेशन करने का काम 99.95 फीसदी हो गया है। वहीं 77.31 फीसदी मतदाताओं का 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग को भी पूरा कर लिया गया है। अब मैपिंग पूरा करने के लिए आज का दिन शेष है।
चार विधानसभा वाले जिले में कुल 336177 मतदाता सूचीबद्ध हैं। चार नवंबर से मतदाता सूची का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण शुरू हुआ। 11 दिसंबर तक सत्यापन व मैपिंग का काम पूरा कराने का लक्ष्य है। बुधवार को भी बीएलओ छूटे गणना प्रपत्र भरने की मशक्कत करते रहे। कई घरों में गणना प्रपत्र छोड़ने के बाद बीएलओ तय तीन चक्कर से ज्यादा लगा चुके हैं मगर भरे गणना प्रपत्र वापस नहीं मिल सके हैं।
इस पर बुधवार को ईआरओ कार्यालय से दूसरे गणना प्रपत्र प्रिंट कराकर बीएलओ ने भरवाए और एप पर डिजिटाइज किए। इसके बाद भरे गणना प्रपत्र मैपिंग के लिए कार्यालय में जमा कराए। अकबरपुर तहसील कार्यालय के बरामदे में बैठकर तिलाँची व लहरापुर की बीएलओ छूटे गणना प्रपत्र भरतीं नजर आयीं। गुरुवार को अंतिम दिन होने की वजह से अधिकारियों ने बीएलओ को दिए गए गणना प्रपत्रों का पूरा ब्योरा बुधवार को ही देने पर जोर दिया। इसका असर रहा कि बुधवार शाम तक तक डिजिटाइजेशन कार्य 99.95 फीसदी तक पहुंच गया। इसमें 1123313 भरे गणना प्रपत्र डिजिटाइज हो गए हैं। वहीं 203818 ऐसे मतदाता चिह्नित किए गए हैं जो मृतक, अनुपस्थित, स्थानांतरित या फिर पहले से कहीं और दर्ज हैं।
विज्ञापन
.........................वर्जन..............
घर-घर बांटे गए गणना प्रपत्र भरने के बाद बीएलओ एप पर डिजिटाइज कर रहे हैं। इसी के साथ 2003 की मतदाता सूची से मतदाताओं के सत्यापन का कार्य भी तेजी से हो रहा है। अब तक 99.95 फीसदी डिजिटाइजेशन हो चुका है। मैपिंग भी तेजी से हुई है। यह काम 11 दिसंबर तक चलेगा। 16 दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा और आपत्तियां ली जाएगी। - अमित कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी।
...........................
सूची में दर्ज थे 100393 स्थानांतरित मतदाता
चार विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर में सामने आया है कि सबसे अधिक 100393 स्थानांतरित मतदाता चिह्नित हुए हैं। ये वह मतदाता है जो काफी समय से कहीं और रह रहे हैं। जिले की विधानसभा सूची में इनके नाम कटना तय है। इसी प्रकार 35586 मृतक मिले हैं। इनके नाम भी सूची से खारिज होंगे। जबकि 53152 ऐसे मतदाता हैं जो बीएलओ को नहीं मिले। इन्होंने कोई गणना प्रपत्र भी नहीं भरा है। वहीं कहीं और दर्ज 12677 मतदाता पाए गए हैं। 2010 अन्य मतदाता हैं जो ट्रेस नहीं हुए। इस प्रकार सूची में कुल 203818 नाम ऐसे हैं जो कटने तय हैं।
.........................
मैपिंग में रसूलाबाद आगे, अकबरपुर-रनियां पीछे
डिजिटाइज किए गए गणना प्रपत्रों की 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग की जानी है। इसमें रसूलाबाद में मैपिंग कार्य तेजी से हुआ है। यहां अब 71302 मतदाताओं की मैपिंग शेष है। अकबरपुर-रनियां में काम धीमा रहा। यहां 80025 मतदाताओं की मैपिंग होनी बाकी है। सिकंदरा में 73357 मतदाताओं की मैपिंग की जानी शेष है। वहीं भोगनीपुर में 78473 मतदाताओं की मैपिंग बाकी है।