फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bloody dead body on the highway, not identified, Killed by slitting the neck, body thrown in vacant plot

हाईवे पर रक्तरंजित शव, नहीं हुई शिनाख्त: गर्दन रेतकर मारा...डेढ़ फिट तक मिले खून के छींटे, जानिए पूरा मामला

Sun, 10 Sep 2023 08:40 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 10 Sep 2023 08:40 AM IST
सार

Kanpur Crime: सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि मृत युवक एक विशेष समुदाय से है। इसके चलते घटना के खुलासे के लिए समुदाय से जुड़े लोगों से संपर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन
Bloody dead body on the highway, not identified, Killed by slitting the neck, body thrown in vacant plot
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के शुक्लागंज में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के त्रिभुवनखेड़ा जाजमऊ हाईवे से लगभग 50 मीटर दूर खाली प्लाट में शनिवार की सुबह युवक की गर्दन कटी लाश मिली। युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से वार करने के निशान मिले हैं। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की, लेकिन हत्या से जुड़ा कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। त्रिभुवन खेड़ा जाजमऊ हाईवे के किनारे कानपुर निवासी गुड्डू क्रेन वाले के खाली प्लाट में शनिवार को सुबह युवक का रक्त रंजित शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने फोर्स के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल की। युवक की गर्दन का आधा हिस्सा कटा हुआ मिला है। पुलिस का मानना है कि युवक की हत्या किसी धारदार हथियार से गर्दन पर कई वार कर की गई है। युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खोजी कुत्ता पास के गांव कर्मी बिझलामऊ तक गया
उसने आसमानी रंग की कमीज और गहरा नीला लोअर व चमड़े की चप्पल पहन रखी है। उधर, सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह व सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घटना स्थल पर बुलाया गया खोजी कुत्ता पास के गांव कर्मी बिझलामऊ तक गया, निकट के तालाब मार्ग से होकर लौट आया।

खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गईं
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना का जल्द ही खुलासा होगा। उधर, सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि हत्या के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। इसमें स्वाट टीम भी शामिल है। साथ ही सर्विलांस और साइबर टीमें अलग से काम करेगी। घटना स्थल के आस पास के सभी होटल और ढाबों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

घटनास्थल से डेढ़ फिट तक मिले खून के छींटे
युवक के गर्दन पर एक के बाद एक कई वार के निशान मिले हैं। खून के छीटे घटना स्थल से तकरीबन एक से डेढ़ फिट तक पड़े मिले हैं। शरीर पर कहीं पर भी खरोंच के निशान तक नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि युवक को अचेत अवस्था या फिर नशे की हालत में किसी वाहन से यहां लाया गया।

एक विशेष समुदाय से है मृतक
इसके बाद धारदार हथियार से उसका गला काटा गया। वहीं, पुलिस वाहन लूट के बिंदु पर भी जांच कर रही है। सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि मृत युवक एक विशेष समुदाय से है। इसके चलते घटना के खुलासे के लिए समुदाय से जुड़े लोगों से संपर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed