{"_id":"661642eb833a0fb369067d07","slug":"block-secretary-of-kisan-union-consumed-poison-was-protesting-against-rcc-centre-quarreled-with-tehsildar-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: किसान यूनियन के ब्लॉक सचिव ने खाया जहर, RCC सेंटर का कर रहे थे विरोध, तहसीलदार से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: किसान यूनियन के ब्लॉक सचिव ने खाया जहर, RCC सेंटर का कर रहे थे विरोध, तहसीलदार से नोकझोंक
Wed, 10 Apr 2024 03:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 10 Apr 2024 03:26 PM IST
सार
Farrukhabad News: राजेपुर कस्बे में आरआरसी सेंटर का विरोध कर रहे किसान ने जहर खा लिया। तहसीलदार ने अपनी गाड़ी से उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
किसान नेताओं की तहसीलदार से नोकझोंक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्रूखाबाद जिले के राजेपुर कस्बे में आरआरसी सेंटर निर्माण का विरोध कर रहे किसान ने जहरीला पदार्थ खा कर जान देने का प्रयास किया। तहसीलदार ने अपनी गाड़ी से उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। सीएमओ ने हॉस्पिटल पहुंच कर जानकारी ली है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव कमलुद्दीनपुर निवासी रामनारायण पांडे गांव में बन रहे कूड़ा निस्तारण केंद्र का विरोध कर रहे थे। इस पर ग्राम प्रधान ऋतु पाठक ने तहसील दिवस में इस्तीफा देने की धमकी दी थी। डीएम डॉ. वीके सिंह के निर्देश पर बुधवार को तहसीलदार कर्मवीर सिंह कानूनगो और लेखपाल के साथ काम शुरू कराने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
ग्रामीण ने फिर विरोध किया। इसके बाद काम न रुकने पर राम नारायण पांडेय ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तहसीलदार राम नारायण को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। सीएमओ डॉक्टर अवनींद्र कुमार ने पहुंच कर जानकारी की। वहीं, किसान यूनियन के ब्लॉक सचिव के जहर खाने की जानकारी होने पर किसान नेता मौके पर पहुंचे। इस दौरान किसान नेताओं की तहसीलदार से नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन