फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Blast in income tax officer house in Kanpur explosion occurred as soon as sack was thrown on ground

इनकम टैक्स अफसर के मकान में ब्लास्ट: जमीन पर बोरी पटकते ही हुआ धमाका, दहल उठे लोग; टूट गए घरों के शीशे

Tue, 08 Aug 2023 10:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 08 Aug 2023 10:46 AM IST
सार

कानपुर में इनकम टैक्स अफसर के मकान में धमाका हुआ है। मकान किराये पर लेने के बाद महिला सफाई करने पहुंची थी। महिला ने जैसे ही जमीन पर बोरी को पटका तो धमाका हो गया। बोरी में अधिक तीव्रता वाले पटाखों के रखे होने की आशंका है। फोरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते ने बारूद के सैंपल लिए हैं।

विज्ञापन
Blast in income tax officer house in Kanpur explosion occurred as soon as sack was thrown on ground
Blast in income tax officer house - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के कल्याणपुर खुर्द में चौकी से एक किलोमीटर दूर स्थित लखनऊ में तैनात इनकम टैक्स अफसर के मकान में सोमवार तेज धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि मोहल्ला दहल उठा, वहीं आसपास के मकानों के शीशें चटक गए। हादसे में कमरे की सफाई कर रही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। 
विज्ञापन


सूचना पर फोरेंसिक और बम निरोधक दस्ते की टीम संग मौके पर पहुंचे डीसीपी पश्चिम व एसीपी कल्याणपुर ने साक्ष्य एकत्रित किए। वहीं मकान को सील करने के साथ ही घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी कल्याणपुर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


कल्याणपुर के खुर्द में इनकम टैक्स में तैनात प्रेम सिंह का मकान है। इसकी देखरेख उनका बेटा लकी सिंह करता है। पुलिस के अनुसार तीन दिन पहले राजमिस्त्री का काम करने वाले नारायण बाबू और उसकी पत्नी मानसी मकान देखकर गए थे। मकान मालिक से किराये की बात होने और एडवांस देने के बाद सोमवार को मानसी मकान की चाभी लेकर घर की सफाई करने आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई के दौरान बाथरूम के पास एक बोरी रखी थी। वजनी बोरी को किसी तरह उठाकर गेट के करीब पहुंची और जैसे ही बोरी को जमीन पर पटका, तेज धमाका हो गया। बंद मकान में धमाका होते ही आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। धमाके की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। 

दर्द से कराहती महिला को लोगों ने कल्याणपुर सीएचसी में भर्ती कराया। थानाप्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया बोरे में पटाखे भरे होने की बात सामने आई है। जो हैवी विस्फोटक वाले थे। पड़ोसियों ने बताया यहां पर रहने वाले पूर्व किरायेदार ने बोरी रखी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में बारूद का धमाका है, इस बारूद का इस्तेमाल पटाखा बनाने में किया जाता था। मकान मालिक और पुराने किराएदारों के बीच बोरी किसकी थी? इसकी जांच की जा रही है। इसके साथ ही मकान के प्रथम तल पर रह रहे किरायेदार से पूछताछ जारी है। - विजय ढुल, डीसीपी पश्चिम

कानपुर में पहले भी हो चुके धमाके
9 मई 2023 : नवाबगंज के पहलवानपुर स्थित घनी बस्ती में तेज धमाके के साथ एक मकान की छत और दीवार उड़ गई। घटना में एक ही परिवार की गर्भवती महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। वहीं पड़ोस की छत पर सो रहे दंपती को भी गंभीर चोटें आई।
 

25 जून 2023 : जूही राखी मंडी स्थित कबाड़ गोदाम में शनिवार सुबह एक के बाद एक हुए कई धमाकों के साथ आग लग गई। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले आग चारों ओर फैल गई। वहां काम कर रही एक महिला समेत नौ मजदूर झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed