{"_id":"588396af4f1c1bd376efe8b9","slug":"bjps-star-campaigners-from-kanpur-just-niranjan-jyoti","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के स्टार प्रचारकों में कानपुर क्षेत्र से सिर्फ निरंजन ज्योति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के स्टार प्रचारकों में कानपुर क्षेत्र से सिर्फ निरंजन ज्योति
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 22 Jan 2017 08:57 AM IST
विज्ञापन
निरंजन ज्योति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की तरफ से जारी यूपी चुनाव के स्टार प्रचारकों की सूची में कानपुर क्षेत्र से सिर्फ साध्वी निरंजन ज्योति को रखा गया है। स्टार प्रचारकों की सूची में कुल 40 प्रमुख नेताओं का नाम रखा गया है। इस सूची में कानपुर के सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी, उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज और राज्यसभा सांसद विनय कटियार का नाम नहीं है। साक्षी और कटियार पूर्व में भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल होते रहे हैं। झांसी मंडल से केंद्रीय मंत्री उमा भारती को मौका दिया गया है।
स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अलावा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र के साथ-साथ बसपा से बगावत कर भाजपा में शामिल स्वामी प्रसाद मौर्य का भी नाम शामिल है। कलराज को ब्राह्मण मतदाताओं को रिझाने के लिए रखा गया है। खास बात यह है कि इस्टीमेट कमेटी के चेयरमैन और सांसद मुरली मनोहर जोशी को स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर रखा गया है। इसी तरह युवाओं की बात कहने वाली भाजपा ने उत्तर प्रदेश के युवा मोर्चा अध्यक्ष सुब्रत पाठक को भी इस सूची से अलग रखा है। बसपा के दूसरे बागी युवा नेता ब्रजेश पाठक को भी मौका नहीं दिया गया है। सूची में अन्य जो प्रमुख लोगों को शामिल किया गया है उनमें स्मृति ईरानी, अरुण जेटली, सांसद हेमामालिनी, भोजपुरी गायक और दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, रामलाल, सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, सुनील बंसल शामिल हैं। कई क्षेत्रीय इकाइयों के पदाधिकारी भी स्टार प्रचारक बनाए गए हैं जबकि कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के पदाधिकारियों को मौका नहीं मिला। सूची में जितने भी नाम हैं, उसमें सबसे ज्यादा पिछड़े और दलित तबके के लोग हैं, ब्राह्मण और मुस्लिम मतदाताओं को रिझाने के लिए स्टार प्रचारक कम हैं।