फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP Yuva Morcha city president dies under suspicious circumstances, allegations of robbery and murder

Mahoba: भाजयुमो नगर अध्यक्ष की संदिग्ध हालात में मौत, सिर में गहरे निशान…लूटपाट और हत्या का आरोप, जांच शुरू

Tue, 17 Sep 2024 05:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 17 Sep 2024 05:02 PM IST
सार

Mahoba News: महोबा-चरखारी मार्ग पर करहरा गांव में घायल भाजयुमो नगर अध्यक्ष की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने लूटपाट व हत्या का आरोप लगाया है। सदर विधायक व सीओ ने अस्पताल में परिजनों से घटना की जानकारी ली है।

विज्ञापन
BJP Yuva Morcha city president dies under suspicious circumstances, allegations of robbery and murder
मृतक सचिन पाठक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा जिले में चरखारी-महोबा मार्ग पर करहरा गांव के पास बाइक सवार भाजयुमो नगर अध्यक्ष सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा मिला। जिला अस्पताल में उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। सिर पर गहरे घाव के निशान होने और अंगूठी, चैन, मोबाइल व नकदी गायब होने पर परिजनों ने लूटपाट के बाद हत्या का आरोप लगाया। सदर विधायक, सीओ और अन्य अधिकारियों ने अस्पताल पहुंच घटना की जानकारी ली। भाजपा नेता की मौत से कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।

विज्ञापन


कस्बा चरखारी के मोहल्ला घुसयाना निवासी सचिन पाठक (26) भाजपा युवा मोर्चा में नगर अध्यक्ष व व्यापार मंडल में युवा महामंत्री के पद पर थे। रविवार को वह अपने दोस्त मोहित के साथ जनपद झांसी के मऊरानीपुर में चले रह जल विहार मेला देखने गया था। वापस लौटने पर उसने साथी मोहित  को महोबा में छोड़ा और रात करीब 11 बजे चरखारी वापस लौट रहा था। तभी यूपी 112 पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक करहरा के पास सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा है।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे पीआरवी कर्मी उसे जिला अस्पताल लाए। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई अनूप पाठक का आरोप है कि जिस हालत में सचिन मिला, उससे लूटपाट के बाद हत्या किए जाने का स्पष्ट हो रहा है। चार अंगुलियों से सोने की अंगूठी, गले की चैन, 11 हजार रुपये और दो मोबाइल भी गायब हैं। सूचना मिलते ही सदर विधायक राकेश गोस्वामी व सीओ दीपक दुबे पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घटना की जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन लगा रहे हैं कुछ आरोप
नगर अध्यक्ष की हत्या व लूटपाट की खबर सुनकर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की पोस्टमार्टम हाउस में भीड़ जुटी रही। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह का कहना है कि पीआरवी को दुर्घटना की सूचना मिली थी। घायल को अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजन कुछ आरोप लगा रहे हैं, जिसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed