फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   BJP worker shot in auraiya up

औरैया: दबंगों ने घेरकर पीटने के बाद भाजपा कार्यकर्ता को गोली मारी, रेफर

Sun, 30 Aug 2020 10:59 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, औरैया
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 30 Aug 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
BJP worker shot in auraiya up
सांकेतिक तस्वीर
औरैया जिले में गांव दौलतपुर में शनिवार की रात दबंगों ने भाजपा कार्यकर्ता दीपक कुमार तिवारी को मारने पीटने के बाद गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल भाजपा कार्यकर्ता को परिजन सैफई लेकर गए।
विज्ञापन


वहां से डॉक्टरों कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने गांव के ही दो दबंगों पर हत्या की नीयत से फायर करने का आरोप लगाया है। फफूंद थाने की पुलिस का कहना है कि घटना की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। फफूंद थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी दीपक कुमार तिवारी पुत्र नित्यानंद तिवारी भाजपा के पुराने कार्यकर्ता हैं। वह तीन बार लगातार बूथ अध्यक्ष रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक शनिवार की रात लगभग 10 बजे वह गांव के बाहर लगे टावर पर चार्ज हो रहे अपने मोबाइल को लेने गए थे। तभी वहां पहले से घात लगाकर खड़े गांव के ही दो दबंगों ने उन्हें घेरकर गालीगलौज करते हुए डंडों से पीटना शुरू कर दिया।

ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। इसी बीच मारपीट कर रहे दबंगों ने दीपक पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया। कान के पास गोली लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़े।

मौके पर पहुंचे अजीतमल सीओ व थाने पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल दीपक को अस्पताल भेजा। बाद में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस को मौके पर 315 बोर कारतूस का खोखा मिला है। रविवार की दोपहर थाना प्रभारी राजेश सिंह चौहान ने बताया कि घटना के संबंध में घायल के परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है।

तहरीर मिलने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने बताया कि घायल दीपक कुमार भाजपा के बूथ अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। वह पार्टी के पुराने कार्यकर्ता है। वर्तमान में उनके पास कोई पद नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed