फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP will use cricketer, actor star pracharak to attract youth, lok sabha election 2019

युवाओं को आकर्षित करने वाले स्टार प्रचारकों का इस्तेमाल करेगी भाजपा, इनकी डिमांड सबसे ज्यादा

Sun, 24 Mar 2019 10:47 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 24 Mar 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
BJP will use cricketer, actor star pracharak to attract youth, lok sabha election 2019
अक्षय कुमार, अजय देवगन, हरभजन
हाईटेक चुनाव प्रचार करने में माहिर भारतीय जनता पार्टी युवाओं को आकर्षित करने वाले ‘आईकॉन’ को प्रचार का हिस्सा इस बार भी बनाएगी। भाजपा हाईकमान ने उत्तर भारत में चुनावी प्रचार के लिए कई ऐसे चर्चित चेहरों को प्रभावशाली जिलों में भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में जिला कमेटियों से उनके मन के स्टार प्रचारकों के नाम मांगे गए हैं। 
विज्ञापन


भाजपा के कानपुर महानगर उत्तर इकाई के अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा खिलाड़ियों के खिलाड़ी अक्षय कुमार, ‘सिंघम’ फेम अजय देवगन, क्रिकेट मैच में टर्मिनेटर कहे जाने वाले हरभजन सिंह के नाम पार्टी हाईकमान को भेजे हैं।
विज्ञापन

सुरेंद्र मैथानी का तर्क है कि प्रचार में भी ऐसी शख्सियत होनी चाहिए जिसका जनता पर व्यापक प्रभाव पड़े। इस सूची में अभी-अभी भाजपा में शामिल हुए गौतम गंभीर भी हैं। स्टार प्रचारकों में अक्षय कुमार का नाम सबसे ऊपर है। इसकी वजह है कि उन्होंने हाल ही में रिलीज हुईं फिल्मों टॉयलेट और पैड मैन के जरिये समाज के हर वर्ग में अपनी गहरी छाप छोड़ी है।

इसके अलावा भी राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत कई फिल्में वे कर चुके हैं। अक्षय भीड़ जुटाने के लिए भी मुफीद चेहरा साबित हो सकते हैं। इसी तरह अजय देवगन का भी अपना स्टारडम है।

इनके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के हिस्सा रहे गेंदबाज हरभजन सिंह और हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर युवाओं को आकर्षित करने वाले चेहरे हैं। पार्टी का मानना है कि स्टार प्रचारकों के तौर ये चेहरे टीम की भांति राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा का संदेश देंगे।

इसके अलावा जिला कमेटी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा, मुख्तार अब्बास नकवी के कार्यक्रमों की भी मांग की है। भाजपा जिलाध्यक्ष कहना है कि 24 मार्च को स्मृति ईरानी के आगमन के साथ ही भाजपा के स्टार प्रचारकों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। आने वाले समय में कुछ और स्टार प्रचारकों के नाम भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed