{"_id":"6a3d91371ac35b08a20d5dff","slug":"bjp-will-register-a-massive-victory-across-all-52-assembly-seats-in-kanpur-bundelkhand-ramkishore-sahu-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1568153-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर-बुंदेलखंड की सभी 52 विधानसभा सीटों पर भाजपा दर्ज करेगी प्रचंड जीत : रामकिशोर साहू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर-बुंदेलखंड की सभी 52 विधानसभा सीटों पर भाजपा दर्ज करेगी प्रचंड जीत : रामकिशोर साहू
विज्ञापन
कानपुर। भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में क्षेत्र की सभी 52 विधानसभा सीटों पर प्रचंड जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठन पूरी ताकत से काम करेगा। पार्टी नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है उसे वह निष्ठा और कार्यकर्ताओं के सहयोग से निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को बूथ स्तर तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल को क्षेत्रीय कार्यालय में सम्मानित किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, उपेंद्र पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष दीपू पांडेय, पूनम द्विवेदी, अनीता गुप्ता, पवन प्रताप सिंह, सुनील तिवारी, विकास दुबे, रचित पाठक, अमन शुक्ला, आशीष साहू, जितेंद्र सचान और हर्ष द्विवेदी आदि मौजूद रहे।