फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP will get a new district president today, speculations will come to an end

Kanpur News: आज मिलेगा भाजपा को नया जिलाध्यक्ष, कयासों पर लगेगा विराम

Sun, 16 Mar 2025 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
BJP will get a new district president today, speculations will come to an end
चित्रकूट। भाजपा के नए जिलाध्यक्ष के नाम की आज घोषणा कर दी जाएगी। इससे कई दिनों से चल रहा लंबा इंतजार समाप्त हो जाएगा। वही चल रही कयास बाजी का दौर भी खत्म होगा। जिले से इस पद के लिए 39 कार्यकर्ताओं ने पर्चा भरा था। कई प्रमुख दावेदार व उनके समर्थक मंदिरों में भजन पूजन कर मनौती पूरी होने की कामना भी कर रहे हैं। कुल मिलाकर यह तय है कि जातीय समीकरण को साधने के हिसाब से ही जिलाध्यक्ष बनेगा।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा रविवार को जिले में पार्टी कार्यालय से की जाएगी। इसके लिए भाजपा के सभी पदाधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों को बुलाया गया है। हर जगह जातीय समीकरण के हिसाब से ही जिलाध्यक्ष बनने की चर्चा है। जानकार बताते हैं कि बांदा व चित्रकूट के लिए अलग-अलग जाति के ही जिलाध्यक्ष बनाए जाएंगे। इसके पूर्व भी यही इतिहास रहा है। कयास है कि फिर भाजपा ब्राम्हण चेहरे को उतार सकती है। जबकि कई कहना कि ठाकुर बिरादरी से भी अध्यक्ष हो सकता है। जबकि कई का कहना कि पिछडे़ व अनुसूचित जाति से अध्यक्ष हो सकता है।
विज्ञापन

महिला को भी अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा है। हालाकि इस बार बेहद गुप्त रूप से काम किया जा रहा है। अशोक जाटव, शिवशंकर सिंह, आनंद प्रताप पटेल, लवकुश चतुर्वेदी, अश्विनी अवस्थी, दिनेश तिवारी, रवि त्रिपाठी, चंद्रप्रकाश खरे, मुन्ना करवरिया, राघवेंद्र सिंह आदि प्रमुख दावेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें कुछ पहले भी जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल व पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र का कहना है संगठन के लिए अच्छा कार्य करने वाले को ही पार्टी सर्व सम्मति से जिलाघ्यक्ष बनाएगी। सभी कार्याकर्ताओं को पार्टी के हित मेें कार्य करना चाहिए।


चित्रकूट। भाजपा का अपना कोई विधायक व सांसद चित्रकूट जिले से नहीं है। चित्रकूट जिले में दो विधानसभा हैं। जिसमें चित्रकूट में सपा के विधायक अनिल प्रधान हैं। वही मानिकपुर विधानसभा में अपना दल का विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी हैं। बांदा चित्रकूट संसदीय सीट में भी सपा से कृष्णा देवी पटेल सांसद हैं। भाजपा के पास नगर पंचायत व नगर पालिका अध्यक्ष समेत सभी ब्लाक प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed