फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP will be wiped out by joining small parties: Akhilesh Yadav

छोटे दलों से मिलकर किया जाएगा भाजपा का सफाया-अखिलेश

Fri, 15 Oct 2021 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
BJP will be wiped out by joining small parties: Akhilesh Yadav
माती सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से वार्ता करते सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। बड़े दलों के साथ गठबंधन का अनुभव ठीक नहीं रहा। अब छोटे दलों को साथ लेकर भाजपा का प्रदेश से सफाया किया जाएगा। ये बातें गुरुवार को माती सर्किट हाउस से लखनऊ रवाना होने के दौरान पत्रकारों से बातचीत में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहीं।
विज्ञापन

विजय रथ यात्रा पर निकले सपा मुखिया अखिलेश यादव का रथ बुधवार को माती सर्किट हाउस में ठहरा। रात में उनसे मिलने के लिए सपाई वहां डेरा डाले रहे। हालांकि रात में वह कुछ ही गिने चुने लोगों से मिले। इसके बाद शाही पनीर, जीरा लौकी, अरहर की दाल व रोटी खाकर आराम किया। सुबह उन्होंने करीब सौ से अधिक पार्टी के लोगों से मुलाकात की। फिर 9:30 बजे उनका रथ लखनऊ के लिए रवाना हो गया। हालांकि अखिलेश यादव कार से लखनऊ गए।
विज्ञापन

इस दौरान पत्रकारों ने चाचा शिवपाल के साथ गठबंधन को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि समाजवादी लोग उनका सम्मान करते हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार हटाने के लिए छोटे दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ा जाएगा। हर उस छोटे दल को तरजीह दी जाएगी जिसकी विचाराधारा समाजवादी से मिलती होगी। विधान सभा चुनाव में सपा को कितनी सीटें मिलने की उम्मीद है इस सवाल पर अखिलेश ने कहा कि जिस तरह से किसान, नौजवान आक्रोशित नजर आ रहे हैं, उससे तो जनता चार सौ सीटें भी जितवा सकती है। भाजपा के प्रति नाराजगी दिख रही है। इस दौरान विधायक हाजी इरफान सोलंकी, जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed