फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   BJP's state training class started in Chitrakoot, these ministers including Swatantra Dev Singh joined

Chitrakoot: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ भाजपा का प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग, पहले दिन शामिल हुए ये मंत्री

Fri, 29 Jul 2022 04:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 29 Jul 2022 04:19 PM IST
सार

शुक्रवार से चित्रकूट में भाजपा का तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग शुरू हो गया है। शहर के बिंदीराम होटल में कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इसमें केंद्र और यूपी सरकार के कई मंत्री शामिल हुए।  इस दौरान  भाजपा का इतिहास और विकास, कर्मपद्धति, विचार, उपलब्धियां आदि पर चर्चा की गई। 
 

विज्ञापन
BJP's state training class started in Chitrakoot, these ministers including Swatantra Dev Singh joined
चित्रकूट में भाजपा का प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धर्मनगरी चित्रकूट में भाजपा का तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग बिंदीराम होटल में शुरू हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। शुभारंभ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुरलीधर राव, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री वी. सतीश, यूपी के प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने किया। 

विज्ञापन

प्रशिक्षण वर्ग में केंद्र व यूपी सरकार के कई मंत्री शामिल हैं। इससे पहले होटल में निर्धारित समय 11 बजे से पहले ही पदाधिकारी व मंत्री पहुंच गए थे। इसके बाद पहले सत्र की शुरुआत करते हुए पदाधिकारियों ने चर्चा की। पहले दिन भाजपा का इतिहास और विकास, कर्मपद्धति, विचार, उपलब्धियां आदि पर चर्चा हुई। 

विज्ञापन

पहले दिन शामिल होने के लिए पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी, पूर्व मंत्री श्रीकांत शर्मा, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर आदि के अलावा प्रदेश, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जिला प्रभारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी शामिल हुए। शिविर में रोजाना पांच सत्र आयोजित होंगे। प्रत्येक सत्र के लिए अलग-अलग प्रशिक्षक हैं। 

जिनका लिस्ट में नाम, उन्हें ही प्रवेश
होटल में उन्हीं को प्रवेश दिया गया, जिनका नाम पहले से बनी सूची में था। कुल 204 लोगों की लिस्ट व्यवस्थापकों को दी गई थी। इसके अलावा सभी लोगों को बाहर से ही लौटा दिया गया। इस कार्यक्रम में मीडिया से दूरी बनाकर रखी गई। वहीं होटल के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed