फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP's government is going to be formed in West Bengal, development of Kanpur is the top priority of the government- Deputy CM

पश्चिम बंगाल में बनने जा रही है भाजपा की सरकार, कानपुर का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- डिप्टी सीएम

Sat, 27 Feb 2021 12:29 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 27 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
BJP's government is going to be formed in West Bengal, development of Kanpur is the top priority of the government- Deputy CM
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कोरोना जैसी महामारी के बाद भी आपदा को अवसर में बदलने के लिए देश उठ खड़ा हुआ। अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। सकल घरेलू उत्पाद में योगदान करने में उत्तर प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन


अपराधियों से प्रदेश पुलिस अब ठीक से निपट सकती है। प्रदेश में विकास का नया वातावरण बनने से विदेशी उद्यमी निवेश कर रहे हैं। खाड़ेपुर में महाराजपुर विधान सभा क्षेत्र की 101 सड़कों के शिलान्यास अवसर पर उन्होंने कहा कि कानपुर का विकास केंद्र, प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में 67 स्टेट हाइवे बन रहे हैं। प्लास्टिक के कचरे से प्रथम चरण में 1500 किलोमीटर सड़कें बनाई जाएंगी। सड़कों के किनारे औषधीय पौधे लगेंगे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। 10 वीं व इंटर के टापर बच्चों के घर, विद्यालय तक डा. एपीजे अब्दुल कलाम गौरव पथ के नाम से सड़क बनाई जा रही है, जिसमें उपलब्धि हासिल करने वाले छात्रों की फोटो, नाम भी लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद जवानों के नाम पर जय हिंद वीर पथ के नाम से उनके घर तक भी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के नाम से मेजर ध्यानचंद्र पथ का निर्माण किया जाएगा। मौर्य ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। 200 से ज्यादा सीटें जीतने जा रहे हैं। वहां के माहौल से मुख्यमंत्री बौखलाई हैं। 

उपमुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर तक काला झंडा लेकर पहुंचा सपाई
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का हेलीकॉप्टर जैसे ही यहां पारितोष इंटर कालेज में बने हेलीपैड पर लैंड हुआ, तभी पुलिस सुरक्षा में सेंध लगाते हुए भीड़ में शामिल सपा कार्यकर्ता अमर बहादुर यादव काला झंडा लेकर हेलीकॉप्टर के पास पहुंच गया। यह देख पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए।


चारों तरफ से लपके पुलिसकर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया और नौबस्ता थाने ले गए। इसके बाद सैकड़ों सपाइयों ने थाने का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। सपा युवजन सभा कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष अर्पित यादव, महानगर अध्यक्ष डॉ. इमरान, महासचिव अभिषेक गुप्ता, सम्राट विकास, रत्न यादव, दीपू यादव, निखिल यादव, अर्पित त्रिवेदी, भूपेंद्र सिंह आदि ने घेराव कर अमर बहादुर को छोड़ने की मांग की। काफी देर बहस के बाद पुलिस ने अमर बहादुर का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed