फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP regional president's letter goes viral; state president's directive defied

Kanpur News: भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष का पत्र वायरल, प्रदेश अध्यक्ष के आदेश को नकारा

Fri, 30 Oct 2026 02:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
BJP regional president's letter goes viral; state president's directive defied
कानपुर। भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में आईटी सेल के संयोजक और सह संयोजक की नियुक्तियों को लेकर गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित पत्र से राजनीतिक हलचल मच गई। 24 अक्तूबर के इस पत्र में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आदेश में बदलाव करते हुए मयंक भट्ट को क्षेत्रीय संयोजक और सुरेंद्र विश्वकर्मा को सह संयोजक बनाए जाने की सूचना दी गई है। हालांकि, क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने पत्र को कूटरचित बताते हुए इसे जारी करने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 22 अक्तूबर को प्रदेश के छह संगठनात्मक क्षेत्रों में आईटी सेल के संयोजक और सह संयोजक नियुक्त करने का आदेश जारी किया था। इसके तहत कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में सुरेंद्र विश्वकर्मा को क्षेत्रीय संयोजक और अभिषेक पांडेय को सह संयोजक बनाया गया था। इसके दो दिन बाद की तारीख वाले वायरल पत्र में कथित तौर पर इन नियुक्तियों में बदलाव की सूचना प्रदेश अध्यक्ष को दी गई है। इसमें सुरेंद्र विश्वकर्मा को सह संयोजक और मयंक भट्ट को क्षेत्रीय संयोजक बनाने का उल्लेख है। पत्र की प्रतिलिपि प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह और प्रदेश महामंत्री शंकर लाल लोधी को भेजे जाने की बात भी कही गई है।
विज्ञापन

रामकिशोर साहू ने स्पष्ट किया कि उन्होंने आईटी सेल के क्षेत्रीय संयोजक और सह संयोजक को नहीं बदला है। उनके मुताबिक, न तो उन्होंने और न ही उनके कार्यालय ने इस संबंध में कोई पत्र जारी किया है। उन्होंने वायरल पत्र को कूटरचित बताया। कथित पत्र की प्रामाणिकता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed