फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP regional booth convention: Chief Minister Yogi, Deputy CM and JP Nadda reached Kanpur

भाजपा का क्षेत्रीय बूथ सम्मेलन: जेपी नड्डा बोले- भाजपा में नेताओं की कड़ी है, लड़ी है, मगर वहां बाप और बेटा हैं

Tue, 23 Nov 2021 04:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 23 Nov 2021 04:47 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के बूथ सम्मेलन और पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन समारोह में सीएम योगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए व्यक्ति नहीं, राष्ट्र सर्वोपरि है। जब कोरोना में पूरी दुनिया परेशान थी। लोग जान बचाने की कोशिश में लगे थे, तब भाजपा का कार्यकर्ता जान की परवाह किए बगैर मानवता की रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा था। इससे पहले, जेपी नड्डा और सीएम योगी ने बाबा नामदेव गुरुद्वारा में मत्था टेका। 

विज्ञापन
BJP regional booth convention: Chief Minister Yogi, Deputy CM and JP Nadda reached Kanpur
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के मंगलवार को होने वाले कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के बूथ सम्मेलन और पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव मौर्य कानपुर पहुंचे।
विज्ञापन


नड्डा ने विपक्ष पर किया हमला
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा में नेताओं की कड़ी है, लड़ी है, यानी नेता ही नेता हैं, मगर वहां बाप और बेटा हैं। पहले चाचा को याद कर लेते थे। अब तो उन्हें भी नहीं करते। कहा कि बहुत लोगों ने अपने नाम के आगे किसान नेता लगाया। मगर किसी ने किसानों का भला नहीं किया।
विज्ञापन


किसानों के हित में सोच रखने वाला सिर्फ एक नेता है प्रधानमंत्री नरेंद मोदी। किसानों को सस्ती खाद मिले, फसल बीमा का लाभ मिले, उपज का मूल्य मिले ये काम सिर्फ नरेंद्र मोदी ने किया। नड्डा ने कहा कि सपा की सरकार में माफियाराज था। अब ये माफिया प्रदेश से पलायन कर रहे हैं। अब न तो यहां गुंडागर्दी होती है और न ही माफिया रह गए हैं। माफिया को कुचलने का काम योगी आदित्यनाथ ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का ओवैसी पर हमला
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए भारत ने दुनिया में सबसे अच्छा प्रबंधन किया। अब तक देश में 112 करोड़ लोगों को मुफ्त में वैक्सीन लगाई जा चुकी है। बिना नाम लिए मुख्यमंत्री ने कहा कि उस व्यक्ति को चेतावनी देता हूं जो सिटीजनशिप एक्ट संशोधन के नाम पर लोगों को भड़काने का काम फिर से कर रहा है। जनता जानती है कि ओवैसी समाजवादी पार्टी का एजेंट बनकर प्रदेश में प्रवेश कर चुका है।



केशव प्रसाद ने अखिलेश पर कसा तंज
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी जिन्नावादी पार्टी हो गयी है। इसलिए अखिलेश यादव का नाम श्री अखिलेश अली जिन्ना रख दिया है।

भाजपा अध्यक्ष का कांग्रेस पर हमला
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी एक ऐसी पार्टी है, जहां सामने बैठा हुआ कार्यकर्ता कल को मंच पर प्रदेश का नेतृत्व कर सकता है। ये कांग्रेस पार्टी नहीं हैं, जहां पर आपको आगे बढ़ने के लिए एक परिवार में पैदा होना पड़ता है।

पार्टी को मजबूत करना ही हमारा लक्ष्य है: नड्डा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मैं हमेशा कहता हूं पथ के पथिक को रुकना नहीं, हमेशा चलते रहना है। पार्टी को मजबूत करना ही हमारा लक्ष्य है। हम भाग्यशाली हैं कि भाजपा के इस भव्य कार्यालय को देख रहे हैं। मगर इस भव्य इमारत के पीछे भाजपा के उन कार्यकर्ताओं का योगदान है जो 10 साल पहले किराये के कमरे में पार्टी की विचार धारा को आगे बढ़ा रहे थे।

भारतीय जनता पार्टी के लिए व्यक्ति नहीं, राष्ट्र सर्वोपरि: योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने एक बात कही थी- सिद्धांतहीन राजनीति मौत का फंदा होती है। आजादी के बाद मूल्यों, आदर्शों और भारत के प्रति सर्वस्व समर्पण करने वाला कोई दल है, तो वो है भारतीय जनता पार्टी। कोरोना काल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लोगों की मदद के लिए आगे आए थे। प्रधानमंत्री और जेपी नड्डा की प्रेरणा से ही ऐसा संभव हुआ। अन्य दलों के लोग घरों में बैठे थे। भारतीय जनता पार्टी के लिए व्यक्ति नहीं, राष्ट्र सर्वोपरि है। जब कोरोना में पूरी दुनिया परेशान थी। लोग जान बचाने की कोशिश में लगे थे, तब भाजपा का कार्यकर्ता जान की परवाह किए बगैर मानवता की रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा था।

कार्यकर्ता, कार्यालय और कोष सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता: स्वतंत्र देव
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने इस दौरान कहा कि पार्टी के लिए कार्यकर्ता, कार्यालय और कोष सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता है। 

भाजपा के सभी जिला व क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा के सभी जिला व क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया। 9 जिलों के पार्टी कार्यालयों का उद्घाटन किया गया है। इनमें कानपुर देहात, हमीरपुर, प्रतापगढ़, कुंडा, पीलीभीत, नोएडा, गौतम बुद्ध नगर, कानपुर ग्रामीण, कानपुर दक्षिण शामिल हैं।

कांग्रेस प्रदेश सचिव विकास अवस्थी गिरफ्तार
कानपुर में कांग्रेस प्रदेश सचिव विकास अवस्थी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कांग्रेसी सरकारी अस्पताल की जगह पर भाजपा कार्यालय बनाए जाने का विरोध प्रदर्शन करने जा रहे थे। बर्रा पुलिस ने बर्रा स्थित घर से सुबह कांग्रेस नेता को गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी पर कार्यकर्ता भड़क गए और विरोध में कांग्रेसियों ने बर्रा थाने के गेट पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। कांग्रेस नेता संगीत तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसी थाने के गेट पर बैठ गए हैं।

नड्डा-योगी साकेत नगर पार्टी कार्यालय पहुंचे
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साकेत नगर में पार्टी कार्यालय पहुंच गए हैं। पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल हो गए हैं। मंत्रोच्चार के साथ पूजन शुरू हो गया है। 

जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी ने गुरुद्वारे में मत्था टेका
यहां किदवई नगर बाबा नामदेव गुरुद्वारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मत्था टेका। इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, सांसद सत्य पचौरी, सांसद देवेंद्र सिंह, विधायक महेश त्रिवेदी आदि मौजूद रहे। इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अजीत सिंह ने उनका स्वागत किया। उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह विकी ने अपनी कई मांगें उनके सामने रखीं।

जो काम सिख समुदाय और सिख भाईयों के लिए पीएम ने किया, किसी ने नहीं किया: नड्डा
इस दौरान भाजपा अध्यक्ष  नड्डा ने कहा कि मैं भाजपा का सिपाही होने के नाते गुरु नामदेव जी के चरणों में शीश झुकाते हुए इस बात को गौरव के साथ कह सकता हूं, जो काम सिख समुदाय और सिख भाईयों के लिए हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया, वो किसी ने नही किया है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि गुरु के चरणों में हम आए हैं, उनका आशीर्वाद लेने आए हैं। यह सौभाग्य है कि ऐसे महान गुरु के नाम पर गुरुद्वारा बना है, ये हमारे लिए प्ररेणा और आदर्श का मार्ग भी है। 

इससे पहले, कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने के पूर्व 55 भाजपाई ढोल और फूल लेकर जमा हो गए। इस बीच कुछ भाजपाइयों ने पुलिस पर जबरन पीछे हटाने का आरोप लगाया। इसके अलावा रामादेवी से एयरपोर्ट रूट पर जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाई गई।


मुख्यमंत्री के आने के करीब 20 से 25 मिनट पहले रास्ता बंद कर दिया गया। यहां जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला पहुंचा भाजपाइयों ने पुष्प वर्षा की। बाबा नामदेव गुरुद्वारा में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी और डिप्टी सीएम केशव मौर्या पहुंचे। उन्हें दस्तार बांधकर गुरुद्वारा में दाखिल कराया गया। 
 

Koo App

आज जनपद कानपुर के एयरपोर्ट पर मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी, मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, मा0 प्रदेशाध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह जी,मा0 संगठन मंत्री श्री सुनील बंसल जी, प्रदेश प्रभारी मा0 श्री राधा मोहन सिंह जी तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ आगमन हुआ। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत पर आभार व्यक्त करता हूं।

View attached media content

- Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) 23 Nov 2021

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed