फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP presidents of eight divisions and seven district representatives declared

Kanpur News: आठ मंडलों के भाजपा अध्यक्ष व सात जिला प्रतिनिधि घोषित

Thu, 26 Feb 2026 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 26 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
BJP presidents of eight divisions and seven district representatives declared
कानपुर देहात। जिले में रिक्त भाजपा के आठ मंडलों पर अध्यक्ष व सात जिला प्रतिनिधि के नामों की घोषणा बुधवार को कर दी गई। अकबरपुर में आशीष दीक्षित व पुखरायां में मुकुल पांडेय को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

जिले में भाजपा के कुल 18 मंडल व जिला प्रतिनिधि पद हैं। पूर्व में 10 मंडलों पर पदाधिकारियों का चयन हो चुका है। जबकि आठ मंडलों पर चयन की प्रक्रिया की गई। जिलाध्यक्ष रेणुका सचान की ओर से सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ताओं को तवज्जो दी गई। इसी क्रम में नाम पार्टी मुख्यालय भेजे गए थे। बुधवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि के नामों की घोषणा की।
विज्ञापन

अकबरपुर मंडल में शिव विलास मिश्रा को जिला प्रतिनिधि बनाया गया है। पुखरायां में अभी जिला प्रतिनिधि के नाम की घोषणा नहीं हुई है। जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा ने बताया कि अटल बाजपेयी को रसूलाबाद मंडल अध्यक्ष व ओमशंकर सिंह को जिला प्रतिनिधि बनाया गया है। राजेश सिंह को कहिंजरी मंडल अध्यक्ष व दीपक सोनी को जिला प्रतिनिधि चुना गया है। धर्मेंद्र कुशवाहा को रनियां मंडल अध्यक्ष और सुनील वर्मा को जिला प्रतिनिधि बनाया गया है। पवन राजपूत को मैथा मंडल अध्यक्ष व मनीष सैनी को जिला प्रतिनिधि चुना गया है। विवेक शुक्ला को सिठमरा मंडल अध्यक्ष की कमान दी गई है। अवधेश कमल को जिला प्रतिनिधि बनाया गया है। जय सिंह को गजनेर मंडल अध्यक्ष व शुभम सिंह चौहान को जिला प्रतिनिधि चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed