फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bjp plan for lok sabha elections 2019

चुनावी जंग: उत्तर प्रदेश में जीत के लिए बीजेपी ने चला दांव, सपा-बसपा और कांग्रेस में मची हलचल

Mon, 25 Mar 2019 06:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 25 Mar 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
bjp plan for lok sabha elections 2019
पीएम मोदी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, मायावती - फोटो : गूगल
लोकसभा चुनाव 2019 में यूपी सभी राजनीतिक दलों के लिए बहुत खास है। यूपी में अपनी पैठ बनाने के लिए और चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। भाजपा ने रविवार से विजय संकल्प सभाओं के जरिये अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी। भाजपा के इस दांव ने सपा बसपा और कांग्रेस में हलचल मचा दी है। 
विज्ञापन


कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों में 26 मार्च तक विजय संकल्प सभाएं आयोजित की जा रही हैं। इन सभाओं में केंद्रीय एवं प्रदेश के मंत्री, राष्ट्रीय स्तर के नेता एवं पदाधिकारी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। रविवार को कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के दो लोकसभा क्षेत्रों में आयोजित विजय संकल्प सभाओं को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और  उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संबोधित किया।
विज्ञापन


 

भाजपा की विजय संकल्प सभाएं सपा-बसपा और कांग्रेस को पहुंचाएंगी नुकसान

25 मार्च को फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र में प्रदेश के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तथा केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति महात्मा गांधी डिग्री कॉलेज में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। 26 मार्च को सात लोकसभा क्षेत्रों में विजय संकल्प जन सभाएं होंगी। फर्रुखाबाद में सतीश महाना, सुब्रत पाठक क्राइस्ट चर्च इंटर कॉलेज में रहेंगे, कन्नौज में डॉक्टर दिनेश शर्मा, मानवेंद्र सिंह डीन कॉलेज के मैदान तिर्वा में रहेंगे।

बृजेश पाठक, देवेश कोरी अकबरपुर इंटर कॉलेज में रहेंगे। जालौन में नीलिमा कटियार टाउन हॉल मैदान उरई में सभा को संबोधित करेंगी। झांसी में केशव प्रसाद मौर्य और अशोक कटारिया जिन्नोट बाग ललितपुर में रहेंगे। हमीरपुर में सुरेश राणा और धर्मवीर प्रजापति नेशनल इंटर कॉलेज ग्राउंड मौदहा के कार्यक्रम में रहेंगे। बांदा लोकसभा क्षेत्र में नंद गोपाल गुप्ता नंदी और रणवेन्द्र प्रताप सिंह धुन्नी हिंदू इंटर कॉलेज अतर्रा में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed