फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bjp Mp Sakshi Maharaj statement about congress president rahul gandhi

साक्षी महाराज ने उगला राहुल गांधी के खिलाफ जहर, जानें प्रियंका गांधी के बारे में क्या बोले!

Sun, 27 Jan 2019 08:53 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 27 Jan 2019 08:53 PM IST
विज्ञापन
Bjp Mp Sakshi Maharaj statement about congress president rahul gandhi
भाजपा सांसद साक्षी महाराज
उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ जहर उगलते हुए विवादित बयान दिया है। यह पहली बार नहीं है जब साक्षी महाराज ने किसी के बारे में कुछ कहा हो। इससे पहले भी वो कई बार जहर उगल चुके हैं। 
विज्ञापन


उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने रंग बदलने में गिरगिट को भी पीछे छोड़ दिया है। भाजपा के सेक्टर संयोजक कार्यक्रम में साक्षी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष कभी ‘जनेऊधारी’ पंडित बनते हैं, कभी शिवभक्त हो जाते हैं, कभी कुछ और करने लगते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने तो रंग बदलने में गिरगिट को भी पीछे छोड़ दिया है। साक्षी महाराज ने कहा कि जब तक सक्रिय राजनीति करूंगा, उन्नाव से ही चुनाव लडूंगा। कुंभ मेले के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के संगम में स्नान करने के लिए जाने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर साक्षी ने कहा कि अब राजनीतिज्ञ यह जान चुके हैं कि जो हिंदू हित की बात करेगा, वही देश में राज करेगा, इसीलिए वह भेष बदल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो राम को कल्पित कहते हैं वे अपने आप को शिव भक्त कैसे कहने लगे, जो बाबाओं, भगवाधारियों को आंतकवादी कहते थे, वह कुंभ क्यों जाने लगे। क्योंकि अब राजनीतिज्ञों को यह पता चल गया है कि इस देश में राजनीति वह करेगा जो हिंदू हित की बात करेगा। साक्षी महाराज ने कहा कि राहुल गांधी राजनीति में फेल हुए हैं, इसलिए प्रियंका को लाए हैं। लेकिन, वह भी सफल नहीं हो पाएंगी।






  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed