{"_id":"5c4352ecbdec2273a0324acf","slug":"bjp-mp-became-victim-of-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसद को कार की वजह से मानसिक पीड़ा...बयां किया ये दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सांसद को कार की वजह से मानसिक पीड़ा...बयां किया ये दर्द
Sat, 19 Jan 2019 10:10 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 19 Jan 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
भाजपा सांसद मुकेश राजपूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने बीस महीने पहले कार खरीदी थी। भुगतान करने के बाद मोटर्स कंपनी के मालिक ने कार का बीमा और पंजीकरण कराकर नहीं दिया। इससे सांसद को बिना नंबर की कार से चलना पड़ रहा है। सांसद ने मोटर्स कंपनी के मालिक व एजेंट के खिलाफ शहर कोतवाली में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
फर्रुखाबाद जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के ठंडी सड़क मार्ग पर सांसद मुकेश राजपूत रहते हैं। उन्होंने ठंडी सड़क मार्ग पर स्थित आरए मोटर्स से 28 अप्रैल 2017 को कार 13.50 लाख रुपये में खरीदने की बात की थी। उसी दिन 6.51 लाख रुपये नगद जमा कर दिए। 8 मई 2017 को पंजाब बैंक से 6.31 लाख रुपये का लोन कराकर एजेंसी में ड्राफ्ट जमा किया। बकाया 68 हजार रुपये वाहन का पंजीकरण और बीमा होने पर दिए जाने का वादा किया था। आरए मोटर्स के मालिक व एजेंसी के एजेंट ने कार का बीमा और पंजीकरण कराकर नहीं दिया। इससे उनको बिना नंबर की गाड़ी से चलना पड़ रहा है।

सांसद ने शनिवार को आरए मोटर्स कंपनी के मालिक व सेल्स एजेंट भानु प्रताप चतुर्वेदी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि गाड़ी का बीमा व पंजीकरण न कराकर देने से उनको आर्थिक नुकसान और मानसिक पीड़ा हुई है। उन्होंने पूरे रुपये जमा कर दिए, लेकिन कंपनी में यह रुपये टुकड़ों में जमा होना दर्शाया गया।
विज्ञापन