फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP MLA Savitri Katheria stuck in mob

इटावा: भाजपा विधायक से अभद्रता कर गाड़ी पर किया था पथराव, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 30 Apr 2019 11:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 30 Apr 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA Savitri Katheria stuck in mob
भाजपा विधायक का घेराव कर किया था पथराव
इटावा के लवेदी थाना क्षेत्र के गांव दरगापुरा में रविवार को आग लगने की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचीं भरथना विधायक सावित्री कठेरिया से अभद्रता और गाड़ी पर पथराव के मामले में पांच नामजद समेत 20 से 25 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। इस मामले में विधायक ने थाने में तहरीर दी थी। 
विज्ञापन


रविवार को दरगापुरा के आसपास के क्षेत्र में गेहूं की फसल में आग लग गई थी। लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। लेकिन दमकल टीम के देर से पहुंचने पर लोगों में रोष पैदा हो गया। आग लगने की सूचना मिलने पर भरथना की विधायक सावित्री कठेरिया भी मौके पर पहुंचीं थीं। विधायक को देखकर गांव के लोगों मे आक्रोश पैदा हो गया।
विज्ञापन


 

खेतों में आग लगने की सूचना पर पहुंचीं थी भाजपा विधायक

लोगों ने विधायक के साथ अभद्रता की। बाद में उनकी कार पर पथराव भी किया। वह किसी तरह से वहां से निकल सकीं। बाद में उन्होंने थाने में थाने में तहरीर दी। मामले की जांच सीओ भरथना को सौंपी गई थी।

जांच के बाद लवेदी थाने में शिवम यादव, मोनू, कुलदीप, पप्पू व दीपू निवासी दरगापुरा सहित 15 से बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ गाली गलौज, पथराव, धमकी व एससी एसटी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ भरथना बैज नाथ ने बताया कि विधायक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed