फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BJP MLA complaint letter explodes, paddy purchase rigged, farmers did not get benefit

Hardoi: भाजपा विधायक के शिकायती पत्र का फूटा बम, बोले- धान खरीद में हुई है धांधली, किसानों को नहीं मिला लाभ

Fri, 03 Mar 2023 08:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 03 Mar 2023 08:00 PM IST
सार

बालामऊ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक के शिकायती पत्र से विभाग में खलबली मची हुई है। उन्होंने धान खरीद में धांधली के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।

विज्ञापन
BJP MLA complaint letter explodes, paddy purchase rigged, farmers did not get benefit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले के बेनीगंज क्षेत्र में बालामऊ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री रामपाल वर्मा ने धान खरीद में धांधली का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर जांच की मांग की है। सत्ता पक्ष के विधायक के इस शिकायती पत्र का बम फूटने के बाद संबंधित विभागों में खलबली मच गई है।

विज्ञापन

चर्चा है कि समितियों के चुनाव को लेकर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने मुख्यमंत्री को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि गत वर्ष 2022-23 में हुई धान खरीद मे अधिकारियों व बिचौलिए ने मिलकर बड़े स्तर पर भष्टाचार कर सरकारी धन का बंदरबांट कर लिया है।
विज्ञापन

इसमें क्रय केन्द्र खोलने से लेकर फर्जी खरीद, विचौलियों से दिखाकर किसानों के नाम दर्ज कर भुगतान हड़पा गया है। कई मिल मालिकों से लेकर तमाम लोग इस मामले में शमिल है। विधायक ने पीसीएफ,पीसीयू व सहकारिता विभाग के अधिकारियों पर भष्टाचार का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से जांच कर कार्रवाई की मांग
उन्होंने कहा कि किसानों को धान क्रय केंद्रों से उचित लाभ व मूल्य नहीं मिल पाया। किसानों को धान औने-पौने दामों मे बेचना पड़ा, जबकि बिचौलियों ने केंद्र संचालकों से साठगांठ कर इसका फायदा उठाया। सरकार के करोड़ों रुपए का बंदरबांट कर लिया गया। विधायक ने मुख्यमंत्री से जांच कराकर कारवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed