फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP members stopped by the officers at the reception of Prikar

परिकर के स्वागत में भाजपाइयों को अफसरों ने रोका

Wed, 08 Apr 2015 03:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Wed, 08 Apr 2015 03:28 AM IST
विज्ञापन
BJP members stopped by the officers at the reception of Prikar
रक्षा मंत्री मनोहर परिकर का स्वागत करने चकेरी हवाई अड्डे पर पहुंचे भाजपा विधायकों और नेताओं को सुरक्षा बलों ने एयरपोर्ट के भीतर जाने से रोक दिया। सिर्फ सांसद देवेंद्र सिंह भोले को ही पास दिखाने पर भीतर जाने दिया गया। इसे लेकर कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने रक्षा मंत्री की अगवानी के लिए सुरक्षा कर्मियों को सौंपी गई 21 लोगों की सूची रिजेक्ट करने पर भी सवाल उठाए। मामला बढ़ता देख बाद में बातचीत के बाद तय पांच विधायक और प्रदेश मंत्री वीरेंद्र मिश्र का नाम दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री अपने तय समय शाम साढ़े आठ बजे से करीब 20 मिनट देरी से चकेरी एअरपोर्ट पर पहुंचे। भाजपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहां से कैंट एरिया से उनका काफिला काकादेव स्थित सांसद देवेंद्र सिंह भोले के निवास की तरफ चला। इस बीच सर्किट हाउस के सामने पहले से खड़े भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उनका काफिला सांसद के घर पहुंचा। यहां फिर उनका जोरदार स्वागत हुआ। रक्षामंत्री ने इस मौके पर सांसद भोले के घर पर मौजूद आरएसएस के पूर्व क्षेत्रीय संघ चालक ईश्वरचंद गुप्त से आशीर्वाद लिया। इसके बाद वहां मौजूद अन्य भाजपाइयों से मुलाकात की। सांसद के परिजनों से भी मुलाकात की।

यहीं पर भोजन के बाद वह सीधे अर्मापुर इंस्पेक्शन बंगलो चले गए। सुबह वह पहले 9 बजे बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलेंगे, इसके बाद सेना क्षेत्र में मिलने जाएंगे।

रक्षा मंत्री का स्वागत करने वालों में विधायक सतीश महाना, सलिल विश्नोई, सत्यदेव पचौरी, रघुनंदन भदौरिया, एमएलसी अरुण पाठक, बालचंद्र मिश्र, सुरेश अवस्थी, सुनील बजाज, हेमंत द्विवेदी, अनूप अवस्थी, प्रकाश शर्मा, प्रमोद विश्वकर्मा, प्रेमलता कटियार, नीलिमा कटियार, दीपक सिंह, राकेश सोनकर, कृष्ण मुरारी, राकेश तिवारी, अचल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

छावनी क्षेत्र की समस्या को लेकर दिया ज्ञापन ः विधायक रघुनंदन भदौरिया ने छावनी क्षेत्र के लोगों के लिए शौचालय की सुविधा न होने और कूड़ा उठान में घपला करने की शिकायत संबंधी एक ज्ञापन रक्षामंत्री मनोहर परिकर को सौपा। सांसद भोले के आवास पर पहुंचे रक्षा मंत्री से विधायक के साथ छावनी क्षेत्र के कुछ सभासद भी मौजूद थे।

रक्षा मंत्री ने उन्हें मामले का निस्तारण करने का आश्वासन भी दिया। अरसे बाद फैक्ट्री में आएंगे रक्षा मंत्री आयुध ःनिर्माणियों के लिए करीब दो दशक बाद ऐसा मौका आया है, जब कोई रक्षा मंत्री यहां दौरा करने आ रहा है। मनोहर परिकर के पहले शरद पवार बतौर रक्षा मंत्री यहां आए थे।


इसे लेकर ऑर्डनेंस फैक्ट्री, फील्ड गन फैक्ट्री और पैराशूट फैक्ट्री में तैयारियां जोरों पर हैं। दोनों जगह अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही ब्रीफ प्रेजेंटेशन भी रक्षा मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed