{"_id":"67be1e68fa4daefcfa08617d","slug":"bjp-leader-nazia-ilahi-accused-of-deadly-attack-kanpur-news-c-12-1-knp1074-1017943-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: भाजपा नेता नाजिया इलाही ने लगाया जानलेवा हमला करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: भाजपा नेता नाजिया इलाही ने लगाया जानलेवा हमला करने का आरोप
Wed, 26 Feb 2025 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
इंदिरापुरम/कानपुर देहात। भाजपा नेता नाजिया इलाही खान ने गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में मंगलवार को जीरो एफआईआर दर्ज कराई है। नाजिया ने दिल्ली से आते समय कानपुर देहात में अज्ञात लोगों पर हत्या का प्रयास और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि हादसे में घायल होने के बाद वह इंदिरापुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती हैं। इस वजह से उन्होंने यहां पर जीरो रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले को कानपुर ट्रांसफर करने की तैयारी कर रही है।
उधर, सीओ अकबारपुर ने बताया कि सोमवार सुबह सात बजे के करीब एक टैक्सी कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी बारा ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया था। चालक से पूछताछ की तो उसने वाहन चलाते समय नींद आने से हादसा होने की बात कही थी। इसके बाद भी हादसे की लिखित सूचना मांगी गई थी। किसी ने लिखित सूचना नहीं दी। महिला यात्री की सुरक्षा को देखते हुए तत्काल दूसरे वाहन की व्यवस्था करके रवाना किया गया था। महिला द्वारा एक्स पर पोस्ट कर जिन तथ्यों को पेश किया जा रहा है, वह पुलिस को बताए गए तथ्यों से मेल नहीं खाता है। इसके बावजूद जांच की जा रही है।
कोलकाता निवासी नाजिया इलाही खान लीगल एड एजेंसी चलाती हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं। कुछ दिन पहले उन्हें महाकुंभ में स्नान के लिए जाने की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। उस पोस्ट पर कई लोगों ने अभद्र टिप्पणी की थी। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि वह 23 फरवरी की सुबह करीब 8ः30 बजे अपनी दोस्त प्रिया चतुर्वेदी के साथ दिल्ली के अशोक विहार से महाकुंभ के लिए रवाना हुई थीं। आरोप है कि बिना नंबर प्लेट की दो कार उनका पीछा कर रही थीं। कानपुर ब्रिज के पास अचानक दोनों कार सामने से आईं और उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। उनका चालक बाल-बाल बच गया, लेकिन आगे बैठीं उनकी दोस्त प्रिया गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्होंने खुद को गाजियाबाद में इंदिरापुरम के एक अस्पताल में रेफर कराया और यहां शिकायत दी। नाजिया ने हत्या के प्रयास की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके कानपुर ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।