{"_id":"5b6ee8914f1c1b49778b74ea","slug":"bjp-leader-died-in-road-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें बयां कर रही कितना दर्दनाक था हादसा, बस स्कार्पियो से भिड़ी, भाजपा नेता सहित 3 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें बयां कर रही कितना दर्दनाक था हादसा, बस स्कार्पियो से भिड़ी, भाजपा नेता सहित 3 की मौत
Sun, 12 Aug 2018 11:31 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 12 Aug 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
भक्तों से भरी बस सामने से आ रही स्कार्पियो से भिड़ गई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी के हमीरपुर में अमावस्या स्नान के बाद चित्रकूट से आ रही भक्तों से भरी बस सामने से आ रही स्कार्पियो से भिड़ गई। हादसा बांदा मार्ग पर टेढ़ा व इसुली गांव के बीच हुआ। इस घटना में स्कर्पियो सवार भाजपा नेता, कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व उनके चालक, एक अन्य साथी की मौत हो गई। जबकि चार कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना पर डीएम आरपी पांडेय व एसपी अजय कुमार सिंह घायलों का हालचाल लेने सदर अस्पताल पहुंचे।
2 of 4
भक्तों से भरी बस सामने से आ रही स्कार्पियो से भिड़ गई
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला (65) शनिवार को अपनी स्कार्पियो से चित्रकूट में संगठन की बैठक में भाग लेने जा रहे थे। वह चित्रकूट के प्रभारी भी थे। शाम करीब चार बजे बांदा मार्ग पर टेढ़ा व इसुली गांव के बीच उनकी स्कार्पियों की चित्रकूट से लौट रही प्राइवेट बस से सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में कानपुर, नौबस्ता के पशुपतिनगर निवासी भाजपा नेता शैलेंद्र शुक्ला व उनके चालक दीपू उर्फ पुनीत मिश्रा (45) निवासी बसंतनगर और स्कार्पियों में उनके साथ सवार खाड़ेपुर, नौबस्ता के दीपू उर्फ ब्रजेश मिश्रा (50) की मौत हो गई।
3 of 4
भक्तों से भरी बस सामने से आ रही स्कार्पियो से भिड़ गई
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही स्कार्पियो सवार चार लोग किदवईनगर साइड नंबर एक निवासी ओमनाथ तिवारी, बंदीपुरवा, नौबस्ता के सुरेश (50) बसंतनगर के अविनाश (41) व घाटमपुर के मवई माधौ निवासी सुमित (45) घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम सदर बीरबहादुर सिंह यादव, सीओ रजनीय उपाध्याय, एसओ सुनील कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
भक्तों से भरी बस सामने से आ रही स्कार्पियो से भिड़ गई
- फोटो : अमर उजाला
बस में फंसी स्कार्पियो को निकालने के लिए जेसीबी मंगवाई गई। जेसीबी से खींचकर स्कार्पियो को बाहर निकाला गया। इसके बाद घायलों व मृतकों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद बस चालक मौके पर बस छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। सदर अस्पताल से सभी घायलों को कानपुर रेफर कर दिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।