{"_id":"5e5f30068ebc3ec7b610e53c","slug":"bjp-leader-dead-body-found-on-roadside-in-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता का शव सड़क किनारे मिलने से सनसनी, घर से कचहरी के लिए निकला था मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता का शव सड़क किनारे मिलने से सनसनी, घर से कचहरी के लिए निकला था मृतक
Wed, 04 Mar 2020 10:05 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 04 Mar 2020 10:05 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में भाजपा नेता का शव सड़क किनारे पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
हरदोई के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हुसेपुर निवासी हरिशंकर पांडे (30) पुत्र राम प्रकाश पांडे भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे। मंगलवार को वह घर से हरदोई कचहरी जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन वापस घर नहीं पहुंचे।

बुधवार सुबह लगभग 5:30 बजे उनका शव हरदोई-सीतापुर मार्ग पर बांधा पुलिया के निकट पड़ा मिला। गश्त पर निकले बेनीगंज कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने शव पड़ा देखा तो तलाशी कराई।
जेब में निकले कागज में हुसेपुर का उल्लेख होने पर उन्होंने गांव निवासी भाजपा नेता शिवम पांडे को फोन किया। मौके पर पहुंचकर लोगों ने शिनाख्त हरिशंकर पांडे के रूप में की। प्रथम दृष्टया दुर्घटना में मौत की बात कही जा रही है। परिजनों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए है।