फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP is making preparations to cover Mulayam in cooperative elections

बीजेपी का 'नया चक्रव्यूह' अब मुलायम को उनके ही गढ़ में घेरने की तैयारी

Thu, 28 Dec 2017 08:30 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 28 Dec 2017 08:30 AM IST
विज्ञापन
BJP is making preparations to cover Mulayam in cooperative elections
मुलायम स‌िंह यादव
उत्तर प्रदेश के औरेया में अभी तक सहकारिता चुनाव में 80 दशक के बाद से ही सपा संरक्षक मुलायम सिंह के खेमे का ही बोलबाला रहा है। सपा पार्टी के गठन के बाद अधिकतर जगह पर सपाई ही काबिज हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने सहकारिता चुनाव के लिए अजय सिंह चौहान को जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। प्रभारी को जिले की हर गतिविधि से हाईकमान को अवगत कराने को कहा गया है।
विज्ञापन




 

80 दशक के बाद से मुलायम सिंह के खेमे का ही रहा है बोलबाला

BJP is making preparations to cover Mulayam in cooperative elections
मुलायम स‌िंह यादव
सहकारिता चुनाव की राजनीति से उभर कर प्रदेश व देश की राजनीति तक पहुंची समाजवादी पार्टी को उसके ही गढ़ में घेरने के लिए भाजपा चक्रव्यूह बना रही है। बीजेपी इसे आम चुनाव की तर्ज पर लड़ने जा रही है। भाजपा बकायदा मुद्दों के साथ मतदाताओं के बीच जाएगी। समिति स्तर पर टीमें भी बनाई गई हैं। जो न सिर्फ मतदाताओं तक मुद्दों को पहुंचा रही है। बल्कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदाता सूची में भी जोड़ने का काम कर रही है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

कई नियमों में परिवर्तन होने से भाजपा का रास्ता और आसान हो गया

BJP is making preparations to cover Mulayam in cooperative elections
मुलायम स‌िंह यादव
चुनाव आयुक्त सहकारिता लखनऊ ने इस बार 15 से 30 जनवरी के मध्य में सहकारिता के समिति स्तर के चुनाव कराने की घोषणा की है। संभावना है कि 15 जनवरी तक मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो जाएगा। इसके बाद नामांकन, नाम वापसी और मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी। अभी तक सहकारिता समितियों पर सपा का दबदबा रहा है। इसमें सबसे ज्यादा अध्यक्ष और सदस्य इसी पार्टी के हैं। इस दबदबे को खत्म करने के लिए भाजपा ने रणनीति के तहत काम करना शुरू कर दिया है।


कई नियमों में परिवर्तन होने से भाजपा का रास्ता और आसान हो गया है। पार्टी द्वारा जिले की सभी 99 समितियों पर पांच-पांच कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की गई है। जो वोटर लिस्ट में मतदाताओं को जोड़ने का काम कर रही है। इसके अलावा पार्टी ने सहकारिता समितियों से जुड़े कई मुद्दों की लिस्ट भी तैयार की है। जिन्हें लेकर वह मतदाताओं के बीच जाएगी। 

 
विज्ञापन

पहली बार चुनाव आयोग सहकारिता कराएगा चुनाव 

BJP is making preparations to cover Mulayam in cooperative elections
मुलायम स‌िंह यादव
सहकारिता चुनाव के इतिहास में यह पहली बार होगा। जब इसे चुनाव आयोग सहकारिता संपन्न कराएगा। सपा सरकार ने 2015 में इस आयोग का गठन कर गंगादीन यादव को मुख्य चुनाव आयुक्त व लालमन चौबे को आयुक्त नियुक्त किया था। अभी तक यह चुनाव डीएम की देखरेख में होते थे। 

 

दो सदस्यीय कमेटी गठित 

BJP is making preparations to cover Mulayam in cooperative elections
डेमो पिक
एआर सहकारिता रमेश गुप्ता ने बताया कि सहकारी समितियों का कार्यकाल नवंबर में पूरा हो चुका है। इन समितियों पर दो सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई हैं। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 15 से 30 जनवरी के बीच चुनाव संपन्न कराए जाने हैं। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed