फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP is bent on dictatorship by bypassing the constitution: Shivpal

संविधान को दरकिनार कर तानाशाही पर उतारू है भाजपा : शिवपाल

Mon, 14 Apr 2025 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
BJP is bent on dictatorship by bypassing the constitution: Shivpal
जसवंतनगर (इटावा)। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ देश में नफरत फैलाने का काम कर रही है। हिन्दू-मुसलमान के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है। संविधान को दरकिनार करते हुए तानाशाही पर उतारू है।
विज्ञापन


शिवपाल यहां निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश का हर वर्ग भाजपा सरकार से परेशान हो चुका है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। देश में लगातार बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। किसानों को समय पर खाद, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं देने में भाजपा सरकार फेल है।
विज्ञापन

किसानों की आय दोगुनी करने का वादा हवा-हवाई साबित हो चुका है। भाजपा सरकार में थानों, तहसीलों में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। आम लोगों से वसूली की जा रही है। बिजली के नाम पर विभाग आम लोगों को परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं को अभी से चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए। कहा कि हर हाल में प्रदेश से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना होगा। जब सपा की सरकार होगी तभी प्रदेश खुशहाल बनेगा। प्रदेश में जब-जब सपा सरकार रही बिना भेदभाव के आम लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिए गए। कई लाभकारी योजनाएं चलायी गईं। सपा सरकार में युवाओं काे रोजगार भी दिए गए, लेकिन अब भाजपा सरकार में पेपर लीक ही हो रहा है।


सालिगराम यादव, अरविंद कुमार, हरगोविंद यादव ने प्रतीक चिन्ह देकर सपा राष्ट्रीय महासचिव का स्वागत किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी यादव, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, विनोद यादव, केपी सिंह यादव, मुन्ना यादव, विधायक प्रतिनिधि विश्वनाथ प्रताप सिंह सोनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed