फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP has now become a mafia government: Akhilesh Yadav

भाजपा अब बन चुकी माफिया सरकार : अखिलेश यादव

Sat, 29 Nov 2025 01:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 29 Nov 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
BJP has now become a mafia government: Akhilesh Yadav
मूसानगर। प्रदेश की भाजपा सरकार अब माफिया सरकार बन चुकी है। इसमें कफ सिरप माफिया, नीट माफिया, पेपर आउट माफिया, स्क्रैप माफिया और फर्जी एकाउंट माफिया सब शामिल हैं। विकास बिल्कुल शून्य है। भाजपा ने एसआईआर का काम शुरू कराया तो हमने जाति जनगणना की बात रखी, लेकिन भाजपा जानती है इससे उसका नुकसान होगा। इसलिए जाति जनगणना नहीं कराई। बिहार चुनाव में पीडीए हारा नहीं उसे हराया गया है। ये बातें शुक्रवार दोपहर मूसानगर के सरायां के एक स्कूल में प्रतिमा अनावरण में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहीं।
विज्ञापन

सरांय स्थित रामदुलारी मेमोरियल महाविद्यालय परिसर में शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव विद्यालय परिसर में स्थापित स्वर्गीय रामदुलारी, स्वर्गीय बड़े लाल और जय देवी की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही मुलायम सिंह यादव सभागार कक्ष का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रदेश सरकार पर हमलावर रहे। कहा कि उत्तर प्रदेश में फर्जी एनकाउंटरों की भरमार है। विकास दुबे एनकाउंटर, झांसी में सिपाही हत्या मामला, बलवंत हत्या कांड, कानपुर देहात के मड़ौली कांड यह सब इसी सरकार की देन हैं।
विज्ञापन

व्यंग्य करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पहले कहते थे कि प्रदेश में वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया था लेकिन अब क्या कहेंगे जब हर विभाग में माफिया सक्रिय हैं। एसआईआर पर बोलते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि 2027 के चुनाव से पहले वह एसआईआर के फार्म जागरूक होकर भरें। ताकि भाजपा को करारा जवाब दिया जा सके। भाजपा वोट काटने में माहिर है। भाजपा एसआईआर के बहाने आरक्षण, नौकरी, अधिकार छीन लेगी। बाबा साहेब ने जो मुझे अधिकारी दिए हैं, उसे एसआईआर के माध्यम से छीनने की तैयारी की जा रही है। सभी अपने वोट बनवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर में लेखपाल की मौत पर अखिलेश ने कहा कि सरकार और निर्वाचन आयोग जिनसे काम ले रहा और जान गई तो परिवार के सदस्य को नौकरी दे और एक करोड़ की मदद करें। आगामी 2027 में इंडिया गठबंधन चुनाव लड़ेगा। पीडीए के लोग पूरी तरह सतर्क रहें। कार्यक्रम में सांसद नारायण दास अहिरवार, जितेंद्र दोहरे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने भी संबोधित किया। जिलाध्यक्ष अरुण यादव, विधायक अमिताभ बाजपेयी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दिलीप सिंह यादव, राम सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव, लाखन सिंह यादव, प्रभाकर पांडेय, शेखू खान समेत भारी तादात में कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।
..................


गड्ढा मुक्त सड़क का दावा खोखला : अखिलेश यादव
मूसानगर। अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर गड्ढ़ा मुक्त सड़क का दावा प्लाफ होने की बात कहते हुए चुटकी ली। कहा कि सरकार में बैठे लोग लखनऊ से कानपुर देहात 40 मिनट में पहुंचने का दावा करते हैं, लेकिन गड्ढों में हिचकोले खाते हुए तीन घंटे का समय लगता है। जिसके कारण सभा में आने में देरी हो गई। डबल इंजन की सरकार में नेशनल हाईवे भी गड्ढामय दिखाई देते हैं। (संवाद )

...............

बटुआ मोबाइल चोर रहे सक्रिय, सोशल मीडिया पर रही चर्चा
मूसानगर। सपा की आयोजित जनसभा में बटुआ चोर सक्रिय रहे। कंचन मढ़ी के अमित यादव ने सोशल मीडिया एकाउंट में डाला कि जिसने भी मेरा मोबाइल चुराया है वह वापस करदे। वर्ना अच्छा नहीं होगा। इसके बाद एक के बाद तौफीक अहमद ने लिखा कि आठ हजार निकल गए। ओमप्रकाश यादव ने लिखा कि मेरे 25 सौ रुपये निकल गए। अंशुल यादव ने लिखा कि योगेश गब्बर का मोबाइल और मेरे पिता के 55 सौ रुपये हराहरा मोड़ पर स्वागत के दौरान गायब हो गए। इसके बाद देर शाम तक यह फेहरिस्त लंबी होती गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed