Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP has intensified its election management by deploying in-charge officials for 52 seats.

Kanpur News: 52 सीटों पर प्रभारियों की तैनाती से भाजपा ने तेज किया चुनावी प्रबंधन

Thu, 12 Nov 2026 02:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
BJP has intensified its election management by deploying in-charge officials for 52 seats.
कानपुर। विधानसभा चुनाव से पहले कानपुर-बुंदेलखंड की 52 सीटों पर प्रभारी नियुक्त कर भाजपा ने चुनावी प्रबंधन को नया आधार देने की रणनीति बनाई है। यह कदम संगठनात्मक गतिविधियों की निगरानी और समन्वय को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है। भाजपा ने वरिष्ठ नेताओं को यह जिम्मेदारी सौंपकर क्षेत्रीय और विधानसभा स्तर पर चुनावी तैयारी व्यवस्थित करने का संकेत दिया है।
विज्ञापन


जानकारों के अनुसार इन प्रभारियों का मुख्य कार्य प्रत्येक सीट पर संगठनात्मक गतिविधियों की निगरानी करना होगा। वे स्थानीय पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और बूथ अध्यक्षों के बीच समन्वय बनाएंगे। साथ ही संगठन की तैयारियों का आकलन भी करेंगे। जिन क्षेत्रों में बूथ समितियां कमजोर हैं वहां सुधार के प्रयास किए जाएंगे। चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण, नए मतदाताओं को जोड़ने और सरकारी योजनाओं के प्रचार में इनकी भूमिका अहम होगी। प्रभारियों को बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से नियमित संवाद करना होगा। उन्हें स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संगठन के बीच तालमेल भी बनाना होगा।
विज्ञापन

नगर की सभी सीटों पर अलग-अलग रणनीति की जरूरत

कानपुर नगर के सभी दस विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त करना पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। सीसामऊ, आर्यनगर और छावनी जैसे क्षेत्रों में राजनीतिक समीकरणों की अलग चुनौती है। गोविंदनगर, किदवईनगर, कल्याणपुर और महाराजपुर में स्थानीय मुद्दे तथा जातीय समीकरण अहम रहेंगे। बिठूर, बिल्हौर और घाटमपुर में ग्रामीण मतदाताओं तक पहुंच बनाना भी एक चुनौती है। इसलिए सभी सीटों पर स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार काम करने की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष के लिए बढ़ी चुनौती

भाजपा ने सपा, कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों से पहले ही प्रभारी नियुक्त कर संगठनात्मक सक्रियता का संदेश दिया है। इससे विपक्षी दलों पर भी अपने संगठन और बूथ प्रबंधन को मजबूत करने का दबाव बढ़ सकता है। इन नियुक्तियों की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि प्रभारी कार्यकर्ताओं को कितना एकजुट करते हैं। वे जनता के बीच पार्टी की पहुंच कैसे बढ़ाते हैं और स्थानीय असंतोष को कैसे दूर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed