{"_id":"61084cb88ebc3e844928f69a","slug":"bjp-has-gone-ahead-of-sp-in-committing-hooliganism-naushad-ali-akbarpur-news-knp6439622168","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुंडई करने में भाजपा निकल गई सपा से आगे : नौशाद अली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुंडई करने में भाजपा निकल गई सपा से आगे : नौशाद अली
विज्ञापन
सिकंदरा। कस्बे के एक गेस्ट हाउस में सोमवार को बसपा ने कार्यकर्ता सम्मेलन कर विधान सभा चुनाव की तैयारी का बिगुल फूंका। सिकंदरा विधान सभा सीट से औरैया के लालजी शुक्ला को प्रत्याशी घोषित किया गया। सेक्टर प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा गुंडई करने में सपा से आगे निकल गई। पंचायत चुनाव में ये जनता ने देख लिया है।
मालवीय नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते सेक्टर प्रभारी नौशाद अली ने कहा कि भाजपा ने गुंडई करने और जनता को झूठे आश्वासन देने के अलावा कुछ नहीं किया। जनता बसपा शासन की कानून व्यवस्था व विकास की योजनाओं को याद कर रही है। वर्ष 2012 के बाद प्रदेश में अराजकता हावी है।
उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पूर्व मंत्री औरैया के रामजी शुक्ला के भाई लालजी शुक्ला को सिकंदरा विधान सभा से प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को देवतुल्य बताते हुए 2022 के विधान सभा चुनाव की तैयारी का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लालाजी शुक्ला ने कहा कि जाति व धर्म से हटकर भाईचारे के माहौल में काम किया जाएगा। एमएलसी भीमराव आंबेडकर ने कहा कि बसपा ही ऐसा दल है जहां सभी का समान रुप से सम्मान है। मौके पर जिलाध्यक्ष आनंद कुरील, जिला पंचायत सदस्य बउआ त्रिवेदी, सीमा संखवार, पूर्व मंत्री रामजी शुक्ला, प्रवेश कुरील, प्रवेंद्र शंखवार, राजन कुरील, प्रदीप निगम आदि मौजूद रहे।