फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP government is following the path shown by Dr. Bhimrao Ambedkar : Union Minister of State Bhanu Pratap Singh

डॉ. भीमराव आंबेडकर के बताए रास्ते पर चल रही भाजपा सरकार : केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह

Mon, 06 Dec 2021 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
BJP government is following the path shown by Dr. Bhimrao Ambedkar : Union Minister of State Bhanu Pratap Singh
अकबरपुर इंटर कॉलेज परिसर में गोष्ठी को संबोधित करते केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा। (स? - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। भाजपा की सरकार डॉ. आंबेडकर के बताए रास्ते पर चल रही है। गरीबों के लिए योजनाएं बनाई गई हैं। वंचितों के आर्थिक व सामाजिक उत्थान के लिए लगातार काम किया जा रहा है। यह बातें अकबरपुर में रविवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के एक दिन पूर्व आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने कहीं।
विज्ञापन

अकबरपुर इंटर कॉलेज मैदान में रविवार को भाजपा की ओर से बाबा साहेब के संकल्प व भारतीय जनता पार्टी की सिद्धि विषय पर गोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार संविधान के तहत काम कर रही है। संविधान निर्माता डॉ. भीम राव आंबेडकर गरीबों, वंचितों के उत्थान के लिए काम करते रहे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर की दिक्कतें दूर करने का काम किया। भाजपा ने बाबा साहेब को सही सम्मान दिया है। इसी के तहत पंच तीर्थ बनाए गए हैं। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में करीब सात हजार लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में संयोजक सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला व पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी, विधायक विनोद कटियार, जयनारायण कुरील मुकेश, ब्लॉक प्रमुख आशीष मिश्र, नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योतिषना कटियार, पूर्व अध्यक्ष श्याम सिंह सिसौदिया, वंशलाल कटियार, मानिक चंद्र दोहरे आदि मौजूद रहें।

पूर्व बसपा जिला प्रभारी ने थामा भाजपा का दामन
कार्यक्रम में पूर्व बसपा जिला प्रभारी बबलू भारतीय ने केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा के सामने भाजपा का दामन थाम लिया। बबलू ने कहा कि भाजपा की नीतियां अधिक पारदर्शी हैं। सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी में ही हित है। इसको लेकर ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed