{"_id":"6144f22f8ebc3e916c208c2d","slug":"bjp-district-president-and-three-mlas-met-the-relatives-of-the-ballast-trader-assured-action-akbarpur-news-knp6528185111","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिट्टी कारोबारी के परिजनों से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष व तीन विधायक, दिया कार्रवाई का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिट्टी कारोबारी के परिजनों से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष व तीन विधायक, दिया कार्रवाई का आश्वासन
विज्ञापन
कानपुर देहात के गहोलिया गांव में मृतक अंशू तिवारी के परिजनों को सांत्वना देते विधायक। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। गहोलिया गांव के कारोबारी की हत्या के मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष तीन विधायकों के साथ शुक्रवार शाम पीड़ित के घर पहुंचे। परिजनों से घटना की जानकारी ली।
जिलाध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिया कि दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी। वहीं अवैध निर्माण व कब्जे में राजस्व कर्मियों व पुलिस की भूमिका की जांच कराई जाएगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, अकबरपुर रनियां विधायक प्रतिभा शुक्ला, भोगनीपुर विधायक विनोद कटियार, रसूलाबाद विधायक निर्मला संखवार शुक्रवार को आशू तिवारी के घर पहुंचे। पिता अवधेश तिवारी ने उन्हें बताया कि पूर्व प्रधान विजय सिंह दुकान के पास ग्राम सभा की जमीन में अवैध कब्जा कर रहा था।
विज्ञापन
बेटा लगातार अफसरों से शिकायत करता रहा। एसडीएम से लेकर एसओ तक बेटे पर ही दबाव बनाते रहे। इससे पूर्व प्रधान के हौसले बढ़ते गए। उसने ग्राम सभा की जमीन में दुकानों का निर्माण भी करा लिया और बेटे की हत्या कर दी।
जिलाध्यक्ष ने मृतक के पिता को भरोसा दिया कि मामले में निष्पक्ष जांच कराएंगे। राजस्व व पुलिस विभाग के किसी भी अफसर व कर्मी की भूमिका संदिग्ध मिली तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।