फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP councilor party leader said that it was my compulsion to go against you, I will get the expulsion cancelled.

Kanpur News: भाजपा पार्षद दल नेता बोले तुम्हारे खिलाफ जाना मेरी मजबूरी थी, निष्कासन रद्द कराउंगा

Sun, 04 Jan 2026 01:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
BJP councilor party leader said that it was my compulsion to go against you, I will get the expulsion cancelled.
कानपुर। नगर निगम में 26 दिसंबर को आयोजित सदन की बैठक में भाजपा पार्षद पवन गुप्ता के निष्कासन का मामला अब नया मोड़ लेता दिख रहा है। इस पूरे प्रकरण से जुड़ी एक और ऑडियो क्लिप सामने आई है, जिसमें भाजपा पार्षद दल के नेता नवीन पंडित और निष्कासित पार्षद पवन गुप्ता के बीच इस मामले को लेकर लंबी बातचीत की गई है। इस ऑडियो में पार्षद दल नेता यह कहते सुने जा रहे हैं कि पवन तुम्हारा निष्कासन गलत हुआ, सदन में तुम्हारे खिलाफ जाना मेरी मजबूरी थी। माना करो, सब ठीक हो जाएगा, मैं तुम्हारा निष्कासन निरस्त कराउंगा।
विज्ञापन

3:42 मिनट की ऑडियो क्लिप में पवन गुप्ता नवीन पंडित से कहते सुनाई दे रहे हैं कि सदन में सबसे पहले उन्हीं ने कहा था कि निष्कासित करो, सदन से बाहर करो। साथ ही बाकी पार्षदों से साइन कराकर शिकायत भी किया। जवाब में नवीन पंडित यह स्वीकार करते सुने जा रहे हैं कि पार्षद पवन गुप्ता के विरुद्ध अनुशासनहीनता का आरोप लगाकर सदन से निष्कासन करवाना उनकी मजबूरी थी। ऑडियो के अनुसार पवन गुप्ता का आरोप है कि नवीन पंडित ने भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल को शिकायत की। साथ में यह भी कह रहे हैं कि पवन गुप्ता के साथ गलत हुआ है। नवीन की बात पर पवन का कहना है कि अब कोई फायदा नहीं है, वह इस मामले कोर्ट जाएंगे। क्योंकि उन्होंने कोई गलती नहीं की है। अपने क्षेत्र के विकास के लिए अपनी बात उठा रहा था, जिसकी वजह से उन्हें निष्कासन झेलना पड़ रहा है। इस संबंध में नवीन पंडित ने बताया कि उन्होंने पवन को तब भी समझाने का प्रयास किया था। आज भी समझा रहे हैं। अब संगठन जो निर्णय लेगा, वही होगा।
विज्ञापन

कानपुर। प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय देर शाम महानगर पहुंचे। इस बीच उनसे मिलने के लिए नगर निगम से निष्कासित पार्षद अंकित माैर्य और पवन गुप्ता उनसे मिलने के लिए पहुंचे। बताया जा रहा है कि प्रभारी मंत्री किसी बैठक में होने की वजह से उन दोनों से कहा कि सुबह आइए फिर इस पर बात करेंगे। वह यहां पर मोतीझील में लगे सरस मेले का सोमवार को उद्घाटन करेंगे इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित गोष्ठी में भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed