{"_id":"5cc2a141bdec22144d7e3211","slug":"bjp-candidate-not-found-star-campaigner-for-lok-sabha-election-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी की इन दो लोकसभा सीटों के भाजपा प्रत्याशियों को नहीं मिल रहे स्टार प्रचारक, अब सामने आई ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की इन दो लोकसभा सीटों के भाजपा प्रत्याशियों को नहीं मिल रहे स्टार प्रचारक, अब सामने आई ये बात
Sat, 27 Apr 2019 01:20 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 27 Apr 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी-अमित शाह (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के सभी स्टार प्रचारक इस समय नरेंद्र मोदी के साथ उनकी लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में जुटे हैं। ऐसी स्थिति में पार्टी के बाकी प्रत्याशियों के लिए स्टार प्रचारक नहीं मिल रहे हैं। महानगर और अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में मतदान 29 अप्रैल को है।
Trending Videos
27 अप्रैल को कानपुर में रोड शो कर सकते हैं अमित शाह
कानपुर में सीएम योगी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
ऐसी स्थिति में 27 अप्रैल को शाम पांच बजे तक ही प्रचार, जनसभाएं, रैलियां और रोड शो किया जा सकता है। अब इसमें सिर्फ दो दिन का समय और है।इस बीच बृहस्पतिवार को बनारस में मोदी का रोड शो और 26 अप्रैल को उनका नामांकन है।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : amar ujala
जिसमें शामिल होने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित सभी प्रमुख नेताओं के मौजूद रहने की बात कही जा रही है। यही वजह है कि बृहस्पतिवार को स्टार प्रचारकों की रैलियां उस समय कम हुई जब मोदी का रोड शो चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमित शाह (फाइल फोटो)
यही स्थिति 26 अप्रैल को भी बताई जा रही है। अब 27 के दिन के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को महानगर में रोड शो के लिए बुलाने की तैयारी चल रही है। दो दौर की वार्ता भी हो चुकी है, लेकिन अभी कार्यक्रम तय नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
महानगर भाजपा के लोकसभा संचालन समिति के प्रमुख मणिकांत जैन का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम तय किया जा रहा है। अभी उधर से सहमति नहीं मिल पाई है। जैसे जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है प्रत्याशियों के दिलों की धड़कन भी बढ़ती जा रही है।