फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP brand leader Uma Bharti talks for Hindutva and targets sp bsp congress lok sabha election 2019

भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने विपक्ष पर साधा निशाना, धर्मपाल ने राहुल गांधी को कहा ढपोल शंख

Fri, 26 Apr 2019 07:13 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 26 Apr 2019 07:13 PM IST
विज्ञापन
BJP brand leader Uma Bharti talks for Hindutva and targets sp bsp congress  lok sabha election 2019
जनसभा को संबोधित करतीं केंद्रीय मंत्री उमा भारती - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हमीरपुर में भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के समर्थन में नगर के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि एक हजार वर्ष तक हिंदुस्तानियों को कुचला गया। हमारे आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाई गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें हिंदुस्तानी होने का गौरव लौटाया। कहा कि देश में विकास की लहर चल रही है, जिसे अब रुकने नहीं देना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वामी ब्रह्मानंद जी की प्रेरणा पर वह राजनीति में आईं। स्वामी जी ने समाज हित में अपने घर परिवार का हित नहीं देखा। उन्हीं के आदर्शों पर पीएम मोदी व सीएम योगी चल रहे हैं। उमा भारती ने कहा कि एक समय हमारा देश दुनिया के सबसे भ्रष्ट देशों में गिना जाता था। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ पता ही नहीं रहता था। पीएम मोदी कहते हैं मुझे सब पता है। न खाऊंगा और न ही किसी को खाने दूंगा।
विज्ञापन

धर्मपाल सिंह ने कहा कि मोदी शंख हैं तो राहुल ढपोल शंख

भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को अपना छोटा भाई बताते हुए उन्होंने जिताने की अपील की। कहा कि सरकार द्वारा जितनी योजनाएं शुरू की गईं हैं वह समय से पूरी होंगी। कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे आदि योजनाएं यदि समय से पूरी नहीं होती तो वह अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ जाएंगीं। 

इस मौके पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि मोदी शंख हैं तो राहुल ढपोल शंख। पांच साल में किसी भी आतंकी ने देश की सीमा में घुसने की हिम्मत नहीं जुटा पाई है।

टोकाटाकी होते देख केंद्रीय मंत्री उमा भारती भड़क गईं

जनसभा के दौरान ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मियों द्वारा आम जनता सहित मीडिया कर्मियों से टोकाटाकी होते देख केंद्रीय मंत्री उमा भारती भड़क गईं। उन्होंने दरोगा को डपटते हुए अलग खड़े होने को कहा।  

बीते लोकसभा चुनाव के दौरान तीन वर्ष में पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण का वादा याद दिलाने पर केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि इस मुद्दे पर बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा ने बोलने से मना किया है। राठ से रेलवे लाइन की बात पर कहा कि विभिन्न प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। सरकार बनने के बाद यहां की रेलवे लाइन पर भी काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed