फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bitumen shortage stalls surfacing of Raniya-Sarvankheda road.

Kanpur News: बिटुमिन न मिलने से रनियां-सरवनखेड़ा मार्ग का डामरीकरण अटका

Thu, 30 Jul 2026 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 30 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Bitumen shortage stalls surfacing of Raniya-Sarvankheda road.
रनियां। पश्चिम एशिया संकट दूर नहीं होने से सड़क बनाने का काम प्रभावित हो रहा है। सरवनखेड़ा-रनियां मार्ग अन्य जिला मार्ग की सड़क का नवीनीकरण भी बिटुमिन न मिलने से अटका है। इसके कारण वाहन सवार हिचकोले भरते सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन

नवीनीकरण योजना में रनियां-सरवनखेड़ा मार्ग की सड़क बनाई जानी है। इसी मार्ग पर तीन विद्यालयों के करीब ब्रेकर नहीं बने हैं। हर दिन करीब एक हजार वाहनों की आवाजाही का औसत है। वाहन तेज रफ्तार से निकलते हैं तो दुर्घटना का खतरा बना है। सड़क की लंबाई करीब सात किलोमीटर है। इसी किनारे करीब 10 फैक्ट्रियां संचालित हैं। माल वाहक वाहनों के चलते सड़क कई जगह पूरी तरह से उखड़ गई है। बीच-बीच में गड्ढे हो गए है। सड़क से आने-जाने वाले वाहन सवारों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

जरीहा, अहमदपुर स्योदा, कटका, गोपीपुर, पामा, करसा, नाही जूनिया, हृदयपुर, सूरजपुर होते हुए सरवनखेड़ा जाने के लिए यह मार्ग अहम है। मार्ग नवीनीकरण का प्रस्ताव मंजूर होने के बाद बजट भी मिल चुका है। हालांकि बिटुमिन न मिलने से मार्ग नवीनीकरण का कार्य अटका हुआ है। हृदयपुर निवासी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि अतिव्यस्त मार्ग होने पर भी कहीं ब्रेकर नहीं बना है। इसमें बाइक सवार तेज फर्राटा भरते है। कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी है। पिछले सप्ताह गेहूं लदा ट्रैक्टर पलट गया था। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। लोक निर्माण विभााग के अवर अभियंता बुद्धविलास ने बताया कि सड़क बनाने के लिए ठेकेदार चयन हो चुका है। पश्चिम एशिया संकट के चलते बिटुमिन मिलने में दिक्कत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed