{"_id":"69a327343be625e7e50ea4b4","slug":"bithoor-festival-in-kanpur-braj-s-holi-citizens-danced-to-gopal-tiwari-s-concert-2026-02-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bithoor Festival In Kanpur: ब्रज की होली, गोपाल तिवारी के कन्सर्ट पर झूमे शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bithoor Festival In Kanpur: ब्रज की होली, गोपाल तिवारी के कन्सर्ट पर झूमे शहरवासी
Sat, 28 Feb 2026 11:16 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
बिठूर महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
बिठूर महोत्सव के आखिरी दिन शनिवार को बॉलीवुड सिंगर गोपाल एम तिवारी के लाइव म्यूजिकल कन्सर्ट और ब्रज की होली पर शहरवासी जमकर झूमे। गोपाल ने सैयारा तू तो बदला नहीं मौसम जरा रूठा हुआ है, एक हसीना थी एक दीवाना था, ये दिल दीवाना है ये दिल, खामोशियां तेरी मेरी..., जैसे गाने गाकर सबको झुमाया।
विज्ञापन
महोत्सव में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने बिठूर के पत्थर घाट पर गंगा पूजन किया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ दीक्षा जैन और अन्य प्रशासनिक अफसरों ने गंगा आरती की। विधानसभा अध्यक्ष ने महोत्सव में प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विजेताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
बिठूर महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
हरिहरपुर आजमगढ़ घराने के मोहन मिश्रा ने अपने साथी कलाकारों संग शास्त्रीय संगीत पर अवधी भोजपुरी लोकगीतों गीतों से सबको मंत्रमुग्ध किया। श्वेता वर्मा ने कथक नृत्य से मन मोह लिया। बांदा से आए कलाकारों ने पाई डंडा नृत्य पेश किया। गिरिराज लोक कला संस्थान के कलाकारों ने राधा कृष्ण लीला के अलावा ब्रज की फूलों की होली खेलकर बिठूर महोत्सव को नई ऊर्जा दी।
तलवारबाजी के करतब दिखाए
पंजाब से आए विरासत कल्चरल सोसाइटी के कलाकारों ने मार्शल आर्ट गतका में तलवारबाजी के करतब दिखाए। कील लगे तख्ते पर लेटे कलाकार के सीने पर जैसे ही हथौड़े से बर्फ की मोटी सिल्ली तोड़ी दर्शकों तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया।
तलवारबाजी के करतब दिखाए
पंजाब से आए विरासत कल्चरल सोसाइटी के कलाकारों ने मार्शल आर्ट गतका में तलवारबाजी के करतब दिखाए। कील लगे तख्ते पर लेटे कलाकार के सीने पर जैसे ही हथौड़े से बर्फ की मोटी सिल्ली तोड़ी दर्शकों तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया।