फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bird flu news, Bird flu confirmed in Kanpur zoo

यूपी में बर्ड फ्लू की दस्तक, कानपुर चिड़ियाघर से भेजे गए नमूनों से हुई पुष्टि, अस्पतालों में अलर्ट

Sat, 09 Jan 2021 10:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 09 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Bird flu news, Bird flu confirmed in Kanpur zoo
कानपुर में बर्ड फ्लू की दस्तक - फोटो : अमर उजाला
कानपुर चिड़ियाघर में पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सिस्टम को अलर्ट पर कर दिया है। निजी और सरकारी सभी अस्पतालों को अलर्ट रहने और सारी तैयारी पूरी रखने के लिए कहा गया है। हैलट के संक्रामक रोग अस्पताल में तैयारी तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि कोरोना से बचाव के तरीके अपनाएं। मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग पालन करें और हाथ सैनिटाइज करें, इससे बर्ड फ्लू से भी बचत होगी। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि बर्ड फ्लू कोरोना से अधिक खतरनाक है।
विज्ञापन


इसकी मृत्यु दर अधिक है। ऐसे में बचाव का तरीका है कि कोविड गाइड लाइन का पालन करें। पक्षियों से दूर रहे हैं। इसके साथ ही मुर्गीखानों की जांच के लिए भी कहा गया है। उन्होंने बताया कि यह बीमारी वैसे तो पक्षी से पक्षी में फैलती है। लेकिन अगर किसी व्यक्ति को हो गई तो एक से दूसरे में फैलने लगती है। जीएसवीएम मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. आरबी कमल ने बताया कि सारी तैयारी पूरी है। इस संबंध में अलर्ट कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रामक रोग अस्पताल में पोस्ट कोविड वार्ड
बर्ड फ्लू, स्वाइन फ्लू आदि के रोगियों के इलाज के लिए हैलट के संक्रामक रोग अस्पताल में व्यवस्था रहती है। लेकिन वहां पोस्ट कोविड वार्ड बना दिया गया है। यहां स्वाइन फ्लू आईसीयू में सिर्फ दो वेंटिलेटर हैं। रोगी बढ़ने पर दिक्कत हो सकती है।
 

मेडिकल कॉलेज दो आरोग्य मेले लगवाएगा
जीएसवीएम मेडिकल कालेज दो जगह आरोग्य मेला लगवाएगा। एक मेला तो कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के पास परिसर में ही लगेगा और दूसरा विभाग के बिठूर रोड स्थित सेंटर पर लगेगा। प्राचार्य डॉ. आरबी कमल ने दोनों स्थानों का निरीक्षण किया।

बर्ड फ्लू कंट्रोल रूम बना, नंबर जारी
जिलाधिकारी के साथ बैठक के बाद सीएमओ डॉ. अनिल मिश्रा ने जानकारी दी कि उर्सला अस्पताल स्थित कोरोना कंट्रोल रूम में बर्ड फ्लू कंट्रोल रूम भी बना दिया गया है। इसका नोडल अफसर एसीएमओ डॉ. सुबोध प्रकाश को बनाया गया है। जनता से अपील की है कि कहीं भी मरे हुए पक्षी दिखें तो उन्हें छुएं नहीं। तत्काल बर्ड फ्लू कंट्रोल रूम या पशु चिकित्सा विभाग को सूचना दें।

नोडल अफसर का मोबाइल नंबर : 9838340355
कंट्रोल रूम का नंबर : 05122333810

सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीजों की होगी जांच
सीएमओ ने बताया कि अस्पतालों में आने वाले सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की पहले फ्लू कार्नर पर जांच की जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर उनका इलाज किया जाएगा। साथ ही जनता को कच्चा चिकन और कच्चे अंडे न खाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed