फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Biology questions proved tricky; Mathematics made students sweat.

Kanpur News: जीव विज्ञान के प्रश्नों ने उलझाया, गणित ने छुड़ाए पसीने

Mon, 28 Sep 2026 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Biology questions proved tricky; Mathematics made students sweat.
कानपुर। शहर में रविवार को 15 केंद्रों पर वन रक्षक एवं वन्यजीव रक्षक मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें पंजीकृत 6588 अभ्यर्थियों में से केवल 3159 ही शामिल हुए। कुल 3429 ने परीक्षा छोड़ दी। अभ्यर्थियों ने पेपर को कठिन बताया। उन्हें वन कानून, पर्यावरण और जीव विज्ञान के प्रश्नों ने जहां उलझा कर रखा, वहीं गणित के सवालों को हल करने में पसीने छूट गए।
विज्ञापन

प्रश्न पत्र में लघु वन उपज में तेंदू पत्ता, बेंत और बांस, आरक्षित व संरक्षित वन में अंतर और सामुदायिक आरक्षित क्षेत्र से जुड़े प्रश्न पूछे गए। जीव विज्ञान में नर विषमयुग्मकता और क्रॉसिंग ओवर में प्रश्न आए। पर्यावरण खंड में ओजोन छिद्र और कार्बन स्त्रोत-सिंक से जुड़े सवाल पूछे गए। दूसरी पाली में विधि विज्ञान प्रयोगशाला मुख्य परीक्षा हुई। इसके लिए 14 केंद्रों पर 6226 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 3864 उपस्थित और 2362 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


बोले अभ्यर्थी
- एलपी इंटर कॉलेज में कासगंज से परीक्षा देने आए अभय प्रताप सिंह ने बताया कि 100 अंकों के प्रश्नपत्र में 60 अंक का पेपर बहुत कठिन था। जिसे हल करना मुश्किल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अलीगढ़ से परीक्षा देने आए दीपक कुमार ने बताया कि पेपर कठिन होने के साथ संतुलित था, लेकिन माइनस मार्किंग की वजह से इसे हल करने में परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed