{"_id":"6abecdd94e00efc5a20572ab","slug":"bioinformatics-course-discontinued-at-csjmu-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1669883-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सीएसजेएमयू में बायोइनफॉरमैटिक्स का कोर्स बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सीएसजेएमयू में बायोइनफॉरमैटिक्स का कोर्स बंद
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) में बायोइनफॉरमैटिक्स पाठ्यक्रम के दो शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई है। यह फैसला कार्य परिषद की बैठक में लिया गया है। लगातार छात्र संख्या गिरने के कारण कोर्स को बंद करने का निर्णय हुआ।
स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) में बायोइनफॉरमैटिक्स पाठ्यक्रम का संचालन हो रहा था। इसमें सहायक आचार्य डॉ. ममता सागर और सहायक आचार्य बृजेंद्र सिंह कार्यरत थे। यहां पिछले तीन वर्षों से लगातार छात्र संख्या घट रही थी। इस वर्ष एक भी छात्र का दाखिला नहीं हुआ। विवि प्रशासन ने दोनों शिक्षकों की सेवा समाप्त करने का प्रस्ताव कार्य परिषद में रखा।
इससे पहले दोनों ही शिक्षकों को पाठ्यक्रम में योग्यतानुसार समावेशित करने की तैयारी थी, लेकिन अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के मानकों के अनुसार दोनों ही शिक्षकों की योग्यता अन्य किसी पाठ्यक्रम के योग्य नहीं मिली।
विज्ञापन
कार्य परिषद की बैठक में कमेटी की रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने शासनादेश के अनुसार छात्र संख्या न होने से पाठ्यक्रम को बंद करने और कार्यरत दोनों शिक्षकों की सेवा समाप्त करने का फैसला लिया।