{"_id":"6aea44e46b05a36b5108b9d8","slug":"biography-of-hbtu-prof-ashwini-sood-gains-international-recognition-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1703827-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एचबीटीयू के प्रो. अश्विनी सूद की जीवनी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एचबीटीयू के प्रो. अश्विनी सूद की जीवनी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
विज्ञापन
कानपुर। रासायनिक अभियांत्रिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हरकोर्ट बटलर तकनीकी विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) के प्रोफेसर डॉ. अश्विनी सूद की जीवनी को प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन हूज हू इन द वर्ल्ड में स्थान मिला है। यह सम्मान अमेरिका की संस्था मार्क्विस हूज हू की ओर से दिया गया है। संस्था व्यावसायिक उपलब्धियों, शोध योगदान, नेतृत्व क्षमता और संबंधित क्षेत्र में विशिष्ट पहचान के आधार पर विशेषज्ञों का चयन करती है।
डॉ. सूद मई 2017 से एचबीटीयू के स्कूल ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी में प्रोफेसर हैं। उन्हें अध्यापन, उद्योग और अनुसंधान के क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उनका शोध इमल्शन एवं मिनीइमल्शन बहुलकीकरण, गणितीय मॉडलिंग और कण आकार वितरण पर केंद्रित है। इन तकनीकों का उपयोग पेंट, कोटिंग और चिपकाने वाले पदार्थों के निर्माण में किया जाता है। उन्होंने आईआईटी कानपुर से बीटेक किया और वर्ष 1988 में गेट परीक्षा में अखिल भारतीय दूसरी रैंक हासिल की। इसके बाद अमेरिका के लेहाई विश्वविद्यालय से एमएस और उत्तर प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। उनके अब तक 42 शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। (ब्यूरो)