फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bills not deposited in urban areas, market shines on Dhanteras, Bijli Sakhi is able to estimate business of Rs 41 crore

Kanpur News: धनतेरस पर चमका बाजार, 41 करोड़ के कारोबार का अनुमान

Sat, 11 Nov 2023 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 11 Nov 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Bills not deposited in urban areas, market shines on Dhanteras, Bijli Sakhi is able to estimate business of Rs 41 crore
कानपुर देहात। धनतेरस पर अच्छे कारोबार की उम्मीद पूरी हुई। दोपहर बाद बाजार खूब चमका। लोग दुकानों पर पहुंचे और खरीदारी की। सर्राफा, बर्तन, इलेक्ट्राॅनिक, वाहन, साइकिल, फर्नीचर, सजावटी सामग्री आदि की दुकानों पर खूब बिक्री हुई। करीब 41 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है।
विज्ञापन

जिले के अकबरपुर, पुखरायां, रसूलाबाद, सिकंदरा, रनियां, शिवली, झींझक, मूसानगर आदि स्थानों पर धनतेरस को लेकर बाजार सुबह से ही सज गया। सराफा, इलेक्ट्राॅनिक सामान, वाहन शो रूम, साइकिल दुकानों, बर्तन दुकानों में खूब भीड़ रही। ग्राहकों को लुभाने के लिए कारोबारियों की ओर से ऑफर दिए गए तो इसको लेकर भी बाजार झूम उठा। ऑफर का फायदा उठाने के लिए ग्राहक दुकानों में पहुंच तो कारोबारी खुश नजर आए। सबसे ज्यादा बिक्री ऑटो मोबाइल बाजार में रही। करीब एक हजार दो पहिया वाहन और सवा सौ कारें बिकने का अनुमान है। इसमें ई बाइकें भी शामिल हैं। करीब बीस करोड़ रुपये से अधिक व्यापार ऑटोमोबाइल से होने का अनुमान है। पहले से ग्राहकों ने धनतेरस पर वाहन डिलीवरी के लिए बुकिंग कर रखी थी। शुभ मुहूर्त में लोग शोरूमों पर पहुंचे और वाहनों खरीदकर पूजन आदि किया। कई लोगों ने नये वाहनों के साथ सेल्फी ली। उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम मोहन दुबे ने बताया कि बाजार ठीक रहा है। पिछले बार की तरह ही बाजार नजर आ रहा है। ग्राहक भी दुकानों पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

-----
विक्टोरिया, गिन्नी सिक्के की रही अधिक मांग
सर्राफा व्यापारी, सोमनाथ गुप्ता, जगदीश गुप्ता, राहुल ओमर आदि व्यापारी धनतेरस पर अच्छे कारोबार की उम्मीद पहले से कर रहे थे। दोपहर बाद शुभ मुहूर्त में लोग दुकानों पर पहुंचे। परिवार के साथ पहुंच कर लोगों ने चांदी के सिक्के, गिन्नी, बर्तन, गणेश लक्ष्मी की मूर्तियां खरीदीं। बाजारों में पहुंचे लोगों ने विक्टोरियां, गिन्नी के चांदी सिक्के ज्यादा पसंद किए। अकेले सराफा बाजार में करीब 6 करोड़ से अधिक का कारोबार होने का अनुमान जानकारों ने लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बर्तन और कपड़ा बाजार में रही रौनक
बर्तन और कपड़ा बाजार में धनतेरस की खरीदारी को ग्राहक पहुंचे तो बाजार गुलजार रहा। बर्तन दुकानों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पसंद के बर्तनों की खरीद की। इधर महिलाओं ने पसंद की साड़ियां, लहंगा, सूट आदि व पुरुषों व बच्चों ने कपड़े खरीदे। आकर्षक डिजाइन वाले बर्तनों की मांग खूब रही। अकबरपुर, रनियां, सरवनखेड़ा, गजनेर, रूरा, सिकंदरा, डेरापुर, रसूलाबाद आदि बाजारों में खूब भीड़ रही। देर रात तक बर्तन दुकानों पर लोग पहुंचे और खरीदारी की। बर्तन और कपड़ा बाजार में करीब पांच करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान है। संवाद
---
एलईडी टीवी, ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन का रहा क्रेज
इलेक्ट्रानिक की दुकानों में लोगों ने एलईडी, मोबाइल, वाशिंग मशीन, प्रेस आदि की खरीदारी की। दुकानों पर एलईडी टीवी, ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन का ज्यादा क्रेज रहा। रसोई की जरूरत पर मिक्सर ग्राइंडर खरीदे। मोबाइल पर 5 जी फोन की बिक्री खूब हुई। फर्नीचर की दुकानों में ज्यादातर अलमारी, सोफा व सबसे अधिक फाइबर फर्नीचर बिका। करीब 6 करोड़ का कारोबार का अनुमान है। जबकि गिफ्ट पैक, मिठाई, किराना आदि दुकानों पर मिलाकर करीब 4 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान व्यापारी लगा रहे हैं। संवाद

----
इंटीरियर व माइलेज देख खरीदीं कारें
बदलते जमाने के साथ बाजार में हाईटेक कार लांच की गई है। इसमें ज्यादातर लोग बेहतर इंटीरियर व माइलेज अच्छा देने वाली कारों को पसंद किया। 10 लाख से लेकर 20 लाख रेंज की कारों को लोगों अपनी पसंद के कलर के अनुसार खरीदी। वहीं बाइक में इलेक्ट्रॉनिक वाहनों के साथ स्पोर्ट्स बाइक की जमकर खरीदारी हुई। इसके साथ ही ट्रैक्टर, ई रिक्शे, ऑटो भी लोगों ने खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed