फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bill made 1005, there was a dispute over Rs 500

Kanpur News: 1005 बना बिल, 500 रुपये को लेकर हुआ था विवाद

Mon, 06 Nov 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 06 Nov 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Bill made 1005, there was a dispute over Rs 500
कानपुर देहात। पुलिस जांच में योगेश की मौत की वजह पांच रुपये बनी। बताया गया कि योगेश व उसके साथियों ने जो कुछ भी खाया, पिया उसका 1005 रुपये बिल बना। भुगतान करने के लिए योगेश ने 500 रुपये निकाल कर मोबाइल के नीचे रखे थे। जो अचानक गायब हो गए। इसको लेकर विवाद शुरू हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस ने हत्या की वजह जानने के लिए ढाबा में काम करने वाले कर्मचारियों से लेकर पुलिस हिरासत में लिए गए पुष्पेंद्र सिंह से कड़ाई से पूछताछ की। जिसमें पुलिस को पता चला कि खाने का बिल 1005 रुपये बना था। खाना खिला रहे कर्मचारी ने जब मेज पर बिल रखा तो भुगतान करने के लिए योगेश ने मोबाइल के नीचे पांच सौ का नोट निकाल कर रख लिया था। इसी बीच वह साथियों से बात करने लगा। तभी मोबाइल के नीचे रखा नोट गायब हो गया। इसके बाद पहले योगेश व उसके साथी आपस में कहासुनी करते रहे। इसके बाद मामला कर्मचारियों तक पहुंच गया। विवाद इतना बढ़ा की योगेश की गोली मार कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

-----
जेल जाते ही रो पड़ा गार्ड रामचंद्र
हत्या के मामले में पुष्पेंद्र को पुलिस ने मुख्य आरोपी बनाया। वहीं लापरवाही से असलहा रखने के मामले में सुरक्षा कर्मी रामचंद्र को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। रविवार दोपहर पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। जेल जाते समय पुष्पेंद्र के चेहरे पर पछतावा नहीं था। वहीं रामचंद्र बहुत बड़ी गलती हो गई जो रायफल छोड़ गया, यह बात कहते हुए रो पड़ा । थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed