{"_id":"62a39ff8c3b1d1210b2dd82a","slug":"bikru-scandal-the-application-of-the-sacked-so-also-rejected-the-next-hearing-in-the-case-will-be-held-on-june-14-akbarpur-news-knp7017015124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिकरु कांड : बर्खास्त एसओ का भी प्रार्थना पत्र खारिज, मामले में 14 जून को होगी अगली सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकरु कांड : बर्खास्त एसओ का भी प्रार्थना पत्र खारिज, मामले में 14 जून को होगी अगली सुनवाई
विज्ञापन
कानपुर देहात। बिकरू कांड में आरोपी बर्खास्त तत्कालीन चौबेपुर एसओ विनय तिवारी ने निर्दोष होने के प्रार्थना पत्र कोर्ट में दाखिल किया था। शुक्रवार को कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। अब मामले की अगली सुनवाई 14 जून को होगी।
दो जुलाई 2020 को हुए बिकरू कांड में आरोपी बनाए गए दरोगा केके शर्मा, तत्कालीन चौबेपुर एसओ विनय तिवारी और एक अन्य आरोपी राजेंद्र मिश्रा ने खुद को निर्दोष बताते हुए अदालत में आरोप मुक्त किए जाने का प्रार्थनापत्र दिया था।
मामले की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट सुधाकर राय की अदालत में चल रही है। अदालत में सुनवाई के दौरान बचाव व अभियोजन पक्ष की तरफ से इन प्रार्थना पत्रों पर बहस की गई थी। कोर्ट ने बुधवार को दरोगा केके शर्मा व राजेंद्र मिश्रा का प्रार्थनापत्र खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
तत्कालीन एसओ विनय तिवारी के प्रार्थनापत्र पर आदेश सुरक्षित रख लिया था। जिला शासकीय अधिवक्ता राजू पोरवाल ने बताया कि शुक्रवार को अदालत ने विनय तिवारी के प्रार्थनापत्र को भी खारिज कर दिया। अब मामले में 14 जून को सुनवाई होगी।
रिचा दुबे के मामले की सुनवाई अब 14 को
कानपुर देहात। फर्जी सिम मामले में आरोपी बनाई गई गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे के मामले की सुनवाई भी एंटी डकैती कोर्ट में चल रही है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता पवनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि मुख्य मामले की सुनवाई होने के कारण रिचा दुबे के मामले की सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट ने अब सुनवाई की तिथि 14 जून तय की है।