{"_id":"611583aa036ae42ca66d2e13","slug":"bikru-scandal-governor-will-hand-over-the-receipt-of-fd-to-the-wives-of-four-martyrs","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिकरू कांड : राज्यपाल सौंपेंगी चार शहीदों की पत्नियों को एफडी की रसीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकरू कांड : राज्यपाल सौंपेंगी चार शहीदों की पत्नियों को एफडी की रसीद
Fri, 13 Aug 2021 01:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 13 Aug 2021 01:55 AM IST
सार
- आर्म्ड फोर्स संस्थान की ओर से जमा की गई थी सहायता राशि
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिकरू कांड में शहीद हुए सीओ समेत चार पुलिस कर्मियों की पत्नियों को शुक्रवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल तीन-तीन लाख रुपये की टर्म फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की रसीद सौंपेंगी। यह सहायता राशि आर्म्ड फोर्स संस्थान की ओर से जमा की गई थी।
विज्ञापन
दो जुलाई 2020 को दहशतगर्द विकास दुबे ने साथियों संग मिलकर सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी थी। इसके बाद शासन की ओर से शहीदों के आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी गई थी। इसके साथ ही आर्म्ड फोर्स संस्थान की ओर से 10-10 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई थी। इसमें से सात-सात लाख रुपये शहीद की पत्नियों के खातों में पहुंच गए थे। तीन-तीन लाख रुपये का फिक्स्ड टर्म डिपॉजिट कराया गया है।
विज्ञापन
इसी डिपॉजिट की रसीद देने के लिए शहीदों की पत्नियों को राजभवन बुलाया गया है। पहले चरण में शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा की पत्नी आशा देवी, तत्कालीन एसओ शिवराजपुर महेश यादव की पत्नी सुमन, दरोगा अनूप सिंह की पत्नी नीतू और नेबूलाल की पत्नी श्यामा देवी को संबंधित डिप्टी एसपी राजभवन लेकर जाएंगे।
विज्ञापन