फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bikru Kand, Jai Bajpai partners property will be confiscated, court issued attachment notice

बिकरू कांड: जय बाजपेई के पार्टनर की संपत्ति होगी जब्त, कोर्ट से जारी किया कुर्की का नोटिस

Mon, 23 Jan 2023 09:03 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 23 Jan 2023 09:03 AM IST
सार

बिकरू कांड के आरोपी जय बाजपेई के पार्टनर विवेक सिंह की संपत्तियां को जल्द ही कुर्की होगी। दरअसल, कोर्ट ने संपत्ति कुर्की का नोटिस जारी कर दिया है। बता दें कि विवेक पर अलग-अलग थानों में कई मुकदमें दर्ज हैं।

विज्ञापन
Bikru Kand, Jai Bajpai partners property will be confiscated, court issued attachment notice
विकास दुबे का साथी जय बाजपेयी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में दहशतगर्द विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई के पार्टनर विवेक सिंह की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी, धमकी समेत अन्य मामलों में फरार चल रहे विवेक सिंह के खिलाफ कोर्ट ने कुर्की का नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन

अब 30 दिन के अंदर कुर्की की कार्रवाई होगी। नजीराबाद निवासी विवेक सिंह ने अपने साथियों लाल बहादुर सिंह, कृष्ण कुमार सिंह उर्फ अंकुर के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर अशोकनगर निवासी योगेश माकिन का मकान कब्जा कर लिया था।
विज्ञापन

विरोध पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर नजीराबाद थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने विवेक सिंह और उसके साथियों के खिलाफ आरोप सही पाए जाने पर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर  तय समय में आरोपी के कोर्ट में हाजिर न होने पर कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था। इसके बाद से वह फरार चल रहा है। शुक्रवार को कोर्ट ने आरोपी विवेक सिंह की संपत्ति कुर्क करने के लिए नोटिस जारी किया है।

वहीं, कोर्ट का आदेश मिलते ही पुलिस ने भी विवेक सिंह की संपत्तियों का विवरण एकत्रित करना शुरू कर दिया है। इससे की जल्द से जल्द विवेक की संपत्ति को कुर्की की जद में लाया जा सके। बता दें कि विवेक फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी, धमकी समेत अन्य मामलों में फरार चल रहा है।

अलग-अलग थानों में दर्ज हैं कई मुकदमें
बता दें कि विवेक सिंह शातिर किश्म का जालसाज है।  उसके खिलाफ नजीराबाद, कोतवाली, स्वरूपनगर व बजरिया थाने में धोखाधड़ी, धमकी, आर्म्स एक्ट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उसकी संपत्तियों को चिह्नित कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed