फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bikroo scandal, Accused Khushi Dubey got bail from the Supreme Court

बिकरू कांड: खुशी दुबे को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, अखिलेश बोले- जीत न्याय की ही होती है, अहंकार की नहीं

Wed, 04 Jan 2023 03:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 04 Jan 2023 03:05 PM IST
सार

दो जुलाई 2020 के बहुचर्चित बिकरू कांड के मुख्यआरोपी अमर दुबे की पत्नी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। हालांकि इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में खुशी दुबे की जमानत का विरोध किया था। खुशी पर पुलिस पर फायरिंग के लिए उकसाने के गंभीर आरोप थे।
 

विज्ञापन
Bikroo scandal, Accused Khushi Dubey got bail from the Supreme Court
अमर और खुशी दुबे की शादी में विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिकरू कांड के आरोपियों की मदद करने के आरोप में कानपुर देहात जिला जेल में बंद खुशी दुबे को सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई है। इस दौरान कोर्ट ने कहा कि बिकरू कांड के समय खुशी नाबालिग थी। अब उसे जेल में रखने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन

बता दें कि दो जुलाई 2020 की रात बिकरू गांव में गैंगेस्टर विकास दुबे और उसके गुर्गों ने पुलिस टीम पर हमला कर सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। इस घटना से दो दिन पहले ही अमर दुबे से शादी कर खुशी बिकरू गांव पहुंची थी। पुलिस ने उसे भी आरोपी बना जेल भेजा था।
विज्ञापन


बिकरू गांव में दो जुलाई की रात पुलिस ने गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने के लिए पुलिस ने दबिश दी थी। विकास व उसके गुर्गों ने पुलिस टीम पर हमला कर सीओ व एसओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। विकास दुबे समेत छह  बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा प्रमुख ने भाजपा पर साधा निशाना
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने खुशी दुबे की जमानत प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह फैसला भाजपा के अन्याय और नारी उत्पीड़न के दुष्प्रयासों की करारी हार है। भाजपा याद रखे अंततः जीत न्याय की ही होती है; अहंकार की नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed