Unnao: बिहार-बक्सर मार्ग पर बाइकों की भिड़ंत, पंचायत मित्र सहित दो की मौत, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Unnao News: बिहार-बक्सर मार्ग पर नरीखेड़ा गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पंचायत मित्र सहित दो की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिले के पाटन कस्बे में बिहार-बक्सर मार्ग पर बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पंचायत मित्र सहित दो की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
बिहार थाना क्षेत्र के नरीखेड़ा गांव निवासी प्रदीप कुमार रावत (40) गांव में ही पंचायत मित्र था। शुक्रवार रात करीब 10 बजे बाइक से घर जा रहा था। बिहार-बक्सर मार्ग पर नारीखेड़ा गांव से पड़ने वाले ढाबे के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई।
घटना में पंचायत मित्र सहित दूसरी बाइक सवार तौधकपुर गांव निवासी तरुण तिवारी का पुत्र गोपाल (22) गंभीर घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर लाया गया। डॉक्टर ना होने से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे
मौत की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। प्रदीप की मौत से उसकी पत्नी अनीता, पिता जगन्नाथ सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। मृतक गोपाल के माता पिता चांदा महाराष्ट्र में रहते हैं। वह अपने चाचा मोहन तिवारी के साथ रहता था। थानाध्यक्ष शिवप्रकाश पांडेय ने बताया कि बाइकों की टक्कर में दो लोगों की मौत हुई है। दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।