फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Biker killed, five injured in truck collision

Kanpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पांच घायल

Sat, 18 Oct 2025 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Biker killed, five injured in truck collision
इटावा। फर्रुखाबाद मार्ग पर चौबिया थाना क्षेत्र में बरालोकपुर कस्बे में पीछे से आए ट्रक ने दो बाइकों में कट मार दिया। इससे दोनों बाइकें अनियंत्रित होकर सड़क पर ही गिर पड़ीं। एक बाइक सवार महिला ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आ गई। सिर के ऊपर से पहिया निकलने की वजह से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बाइकों पर सवार अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक के साथ चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन


मयंक राजपूत निवासी गांव लालपुर थाना अजीतमल औरैया अपनी माता शकुंतला देवी व चाची सुषमा देवी को गुरुवार सुबह कल्यानपुर थाना किशनी जनपद मैनपुरी स्थित रिश्तेदारी में लेकर बाइक से गया था। दोपहर लगभग तीन बजे वह दोनों को लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में फर्रुखाबाद हाईवे पर बरलोकपुर कस्बे में पीछे से आए ट्रक ने कट मार दिया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। मयंक की मां शकुंतला देवी (55) के सिर के ऊपर से ट्रक का पिछला पहिया निकल गया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मयंक राजपूत व उसकी चाची सुषमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उधर, ट्रक मयंक की बाइक से पहले एक और बाइक को कट मार दिया। इससे बाइक पर सवार रवि कुमार निवासी नगला हरी नगला चौबिया, उसके पिता करोड़ी, माता विमला देवी तीनों लोग घायल हो गए। घायल रवि ने बताया कि वह माता-पिता के साथ बरालोकपुर त्योहार का बाजार करने जा रहे थे। तभी भागते समय ट्रक ने इसकी बाइक में भी टक्कर मार दी। सूचना पर थानाध्यक्ष चौबिया महेंद्र सिंह व कर्री चौकी इंचार्ज मान सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक को चालक के साथ पकड़ लिया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed