{"_id":"64f466c096a5462fd9054445","slug":"bike-slipped-while-trying-to-save-auto-innocent-nephew-along-with-brother-and-sister-got-injured-kotwal-said-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya Accident: ऑटो बचाने में फिसली बाइक, भाई-बहन समेत मासूम भांजा घायल, कोतवाल बोले- जानकारी नहीं है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya Accident: ऑटो बचाने में फिसली बाइक, भाई-बहन समेत मासूम भांजा घायल, कोतवाल बोले- जानकारी नहीं है
Sun, 03 Sep 2023 04:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 03 Sep 2023 04:30 PM IST
सार
Auraiya News: इस संबंध में कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि उन्हें मार्ग दुर्घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। यदि कोई तहरीर आएगी तो उसी अनुसार जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मामा-भांजे का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के मिहौली हाईवे पर अचानक से सामने आए ऑटो को बचाने के चक्कर में बाइक फिसल गई। इससे उस पर सवार भाई-बहन व मासूम भांजा घायल हो गया। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को एंबुलेंस से 50 शैया युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां तीनों का इलाज किया गया।
विज्ञापन
हरदोई जिले के डबरापुर निवासी राम सिंह पुत्र राम आसरे रविवार की दोपहर लगभग 12 बजे बहन विनीता पत्नी संजय व भांजे मयंक के साथ बाइक से उसकी ससुराल भीखेपुर अजीतमल छोड़ने जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के मिहौली गांव के सामने हाईवे पर पहुंची ही थी।
विज्ञापन
तभी अचानक से ऑटो सामने आ गया। इस पर उसने ऑटो से टक्कर होने को बचने का प्रयास किया। तभी बाइक फिसल गई। इससे बाइक सवार सभी लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। बाइक से गिरते देख आसपास मौजूद लोगों ने पहुंचकर उठाया और एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज किया।
विज्ञापन